अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को लेकर बढ़े तनाव के बीच रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री पात्रुशेव (Dmitry Patrushev) इस महीने के आखिर में नई दिल्ली के दौरे पर आने वाले हैं. पात्रिशेव की इस यात्रा का मकसद द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाना और भारत से झीगें के आयात और उर्वरक आपूर्ता को बढ़ाना है.
बता दें कि भारत अमेरिका को झींगे की सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा सप्लायर है, लेकिन भारी-भरकम टैरिफ की वजह से व्यापार पर इसका सीधा असर पड़ा है. अब ऐसे में रूस भारत के लिए एक नया और बड़ा बाजार बन सकता है.
अपनी भारत यात्रा के दौरान दिमित्री पात्रुशेव कई मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को मजबूती मिलेगी. अमेरिका भारतीय बाजार का सबसे बड़ा बाजार रहा है, जहां सालाना अरबों डॉलर का व्यापार होता रहा है, लेकिन अब ट्रंप के टैरिफ से इसपर काफी असर हुआ है.
टैरिफ बढ़ने से भारत को अमेरिका में इक्वाडोर, इंडोनेशिया, वियतनाम और चीन जैसे देशों के सामने टिकना मुश्किल हो रहा है, इस लिहाज से रूस का झींगा बाजार भारत के लिए राहत का रास्ता हो सकता है.
गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन ने भारत पर कई तरह के शुल्क लगाए हैं, जिसमें भारतीय झींगा आयात पर कुल टैरिफ 58 फीसदी से भी ज्यादा हो सकती है. इतना ही नहीं, ट्रंप अब जी-7 देशों पर भी दबाव बना रहे हैं कि वे सभी भी भारत पर टैरिफ लगाएं. शुक्रवार को जी-7 देशों की हुई बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और चीन पर टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा.
यह भी पढ़ें- सनक और चौधराहट की जिद ने डुबोई लुटिया! भारत के साथ क्यों खराब हुए रिश्ते, खुद ट्रंप ने बताई वजह
अमेरिका का आरोप है कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन के साथ चल रहे उसके युद्ध को फंडिंग कर रहा है. हालांकि भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भारत अपने हितों से समझौता नहीं करेगा, जहां भी उसे सस्ता और अच्छा तेल मिलेगा, वहां से खरीदेगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…