अमेरिका (America) के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारा जॉन बोल्टन (John Bolton) ने एक बार फिर से राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) की नीतियों पर सवाल उठाए हैं. खासकर उन्होंने भारत को लेकर ट्रंप (Donald Trump) के फैसलों पर सवाल उठाए हैं. बोल्टन ने ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ (Tariff) को अनुचिच बताया और कहा है कि यह कदम अमेरिका की स्थायी नीति का हिस्सा नहीं है.
बोल्टन ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रंप (Donald Trump) का रूस से तेल खरीदने पर भारत को टैरिफ (Tariff) से दंडित करना एकतरफा और अनियमित व्यवहार है. उन्होंने यह भी पूछा कि अगर टैरिफ (Tariff) लगाना ही था तो चीन, तुर्की और पाकिस्तान जैसे देशों पर क्यों नहीं लगाया गया?
वहीं, सीजफायर के मुद्दे पर भी बोल्टन ने ट्रंप (Donald Trump) को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के बाद जो युद्धवविराम हुआ उसका श्रेय ट्रंप को देना गलत है. बोल्टेन की माने तो यह सीजफायर दोनों देशों के DGMO लेवल की आपसी बातचीत से संभव हुआ था ना कि किसी के बाहरी हस्तक्षेप से सीजफायर हुआ था.
बोल्टेन ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि नई दिल्ली ने स्थिति को अच्छे तरीके से संभाला. इस दौरान उन्होंने भारत सरकार को सलाह देते हुए कहा कि ट्रंप को एक अस्थायी राजनीतिक घटना मानते हुए भारत को अपने राष्ट्रीय हितों के अनुसार ही फैसले लेने चाहिए. उनका कहना था कि ट्रंप का रवैया पूरे अमेरिका के सोच को नहीं दर्शाता है.
इस दौरान बोल्टन ने यह भी याद दिलाया कि ट्रंप अब केवल साढ़े तीन साल तक ही सत्ता में रहेंगे. इसलिए भारत को स्थायी रणनीति पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने भारत-पाकिस्तान संबंधों को मजबूत बनाए रखने की अपील की.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…