देश

“बॉर्डर के हालात तय करेंगे संबंधों की दिशा और दशा”, पाकिस्तान-चीन को जयशंकर ने दी नसीहत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक बार फिर पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन को नसीहत दी है. दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि हम नहीं चाहते कि पाकिस्तान से बातचीत का आधार पाकिस्तान हो. उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद के सामान्यीकरण की इजाजत नहीं दे सकते हैं. पहले भी विदेश मंत्री आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरते रहे हैं.

एक बार फिर विदेश मंत्री ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान के साथ रिश्ते तब तक सामान्य नहीं हो सकते हैं जब तक सीमापार आतंकवाद समाप्त नहीं हो जाता. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिना सीमापार आतंकवाद समाप्त हुए पाकिस्तान के साथ सामान्य रिश्ते संभव नहीं हैं. इसके पहले विदेश मंत्री ने कहा था कि जब पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों की बात आती है, तो सीमा पार आतंकवाद की चुनौतियां हैं, जिसे भारत ने कभी बर्दाश्त नहीं किया.

विदेश मंत्री ने चीन को लेकर भी बयान दिया. एस. जयशंकर ने कहा कि बीजिंग के साथ फिलहाल संबंध उतार-चढ़ाव भरे हैं लेकिन वह बहुत बड़ा पड़ोसी है. फिर भी अंत में किसी के साथ संबंध परिपक्वता की कसौटी पर खरे उतरते हैं. चीन को लेकर पहले भी विदेश मंत्री कह चुके हैं कि दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने रूस के खिलाफ बगावत करने वाले वैग्नर समूह से जुड़ी चार कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं- विदेश मंत्री

डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि जब एक-दूसरे का सम्मान हो, तभी दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों की दशा और दिशा बॉर्डर पर हालात से तय होगी, फिलहाल चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं हैं.

कुछ दिनों पहले ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि चीन ने 2020 में गलवान गतिरोध के दौरान समझौतों का उल्लंघन कर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की थी, इसलिए जब तक सीमाओं पर शांति नहीं होगी, तब तक द्विपक्षीय संबंधों में सामान्य स्थिति नहीं हो सकती है. उन्होंने कहा था कि हम चीन के साथ शांति चाहते हैं, लेकिन अगर शांति समझौते का उल्लंघन होता है तो क्या किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

UP चुनाव में कितने पानी में बीजेपी, दो चुनौतियां और दो ताकतें; सीएम योगी कितने बड़े फैक्टर?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…

2 seconds ago

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…

22 minutes ago

नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक बुराइयों पर चोट, ‘कला संकुल’ में मंचीय कला संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…

27 minutes ago

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

47 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

1 hour ago