देश

वायनाड नहीं बिहार की इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें राहुल गांधी- पोस्टर लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे मांग

प्रशांत राय

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड की जगह बक्सर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की पटना से उठी मांग अब जिले में भी जोर पकड़ने लगी है. क्या राहुल गांधी बक्सर से चुनाव लड़ेंगे? ये पूछने पर बक्सर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि यह जिले के कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात होगी कि राहुल गांधी बक्सर से लोकसभा का चुनाव लड़ें.

मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि बक्सर की धरती बहुत ही आध्यात्मिक रही है. यह महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि और राम की शिक्षास्थली है. बक्सर बिहार और उत्तर प्रदेश का सीमावर्ती क्षेत्र है और अगर राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़ते हैं तो बक्सर में विरोधी दलों की जमानत जब्त होगी ही, साथ ही साथ उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर भी विरोधी दल अपनी जमानत नहीं बचा पाएंगे.

पिछले दिनों विपक्षी दलों की महाबैठक में शामिल होने राहुल गांधी पटना पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन कहा था कि अगर बिहार जीत लिया, तो हिन्दुतान भी जीत लेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान के बाद से स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी जोश है.

इसी क्रम में बिहार कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी से वायनाड की जगह बक्सर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अपील की है. पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग है कि राहुल गांधी इस बार वायनाड से नहीं बल्कि बक्सर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें. इसको लेकर लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटना में जगह-जगह पोस्टर भी लगा रखे हैं.

ये भी पढ़ें: यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस की खरीद-बिक्री पर लगी रोक, बकरीद को लेकर भी योगी सरकार ने दिए ये निर्देश

पोस्टर में लालू यादव की भी तस्वीर

कांग्रेस नेताओं के अलावा इस पोस्टर में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव व बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी की तस्वीर भी नजर आ रही है. कांग्रेस नेता सिद्धार्थ क्षत्रिय ने ये पोस्टर पूरे शहर में लगवाए हैं. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी और वायनाड से लड़े थे. वायनाड से तो वह भारी मतों से चुनाव जीत गए थे लेकिन अमेठी में उन्हें स्मृति ईरानी के सामने अपनी सीट गंवानी पड़ी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

26 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

47 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

52 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago