देश

Rajasthan Politics: ‘सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा राजे हैं गहलोत की नेता’, 11 मई से अपनी ही सरकार की फजीहत करेंगे नाराज सचिन पायलट, 180 किमी पदयात्रा का ऐलान

Rajasthan Politics: राजस्थान में अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे सचिन पायलट ने एक और बड़ा ऐलान किया है. पायलट ने ऐलान किया है कि वो 11 मई से पदयात्रा निकालने जा रहे हैं. यह यात्रा अजमेर से शुरू होगी और 180 किलोमीटर तक चलेगी. सचिन पायलट ने इस यात्रा का नाम ‘जनसंघर्ष पद यात्रा’ दिया है. उनका कहना है कि गहलोत सरकार उन वादों को पूरा नहीं कर रही, जो चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने किए थे.

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि “मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धौलपुर का भाषण सुना, उसे सुनकर ऐसा लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा राजे हैं. एक तरफ यह कहा जा रहा है कि हमारी सरकार को गिराने का काम भाजपा कर रही थी, दूसरी तरफ कहा जाता है कि हमें बचाने का काम वसुंधरा राजे कर रही थी. आप कहना क्या चाहते हैं, आपको स्पष्ट करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: The Kerala Story: यूपी में फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ टैक्स फ्री, मंत्रिमंडल के साथ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग कर सकते हैं सीएम योगी

सचिन पायलट ने कहा कि “मुझे बहुत कुछ कहा गया कोरोना, गद्दार आदि. मैं ढाई साल से यह सब सुन रहा था लेकिन हम चुप थे क्योंकि हम अपनी पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे लेकिन अपने ही विधायकों और नेताओं को बदनाम करना और भाजपा का गुणगान करना मेरे समझ से परे है.”

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि “मुझे बहुत कुछ कहा गया कोरोना, गद्दार आदि. मैं ढाई साल से यह सब सुन रहा था लेकिन हम चुप थे क्योंकि हम अपनी पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे लेकिन अपने ही विधायकों और नेताओं को बदनाम करना और भाजपा का गुणगान करना मेरे समझ से परे है.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

34 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

48 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

57 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago