देश

कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, चुनाव से पहले ‘पायलट’ का नया दांव!, राजस्थान के ‘जादूगर’ को सचिन की चुनौती, पायलट का अनशन, गहलोत को टेंशन

Sachin Pilot vs Ashok Gehlot: राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर बवाल मचा हुआ है. सचिन पायलट ने सीएम गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगते हुए पायलट ने एक दिन की अनशन करने का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद राजनीति तेज हो गई.

राजस्थान विधानसभा चुनाव के ऐलान में अभी कुछ महीने बाकी है, लेकिन कांग्रेस की अंदरूनी रस्साकशी एक बार फिर से उभरने लगी है. इस बार सचिन पायलट खुलकर मैदान में उतर आए हैं. पायलट ने गहलोत सरकार पर किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है. साथ ही एक दिन के अनशन का भी ऐलान कर दिया है.

पायलट के इस बयान ने दिल्ली से लेकर जयपुर तक कांग्रेस दफ्तरों में हंगामा मचा दिया. राजस्थान में जिस गहलोत सरकार की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने तारीफों के पुल बांधे थे. पायलट के एक बयान ने उनके दावों पर सवाल खड़े कर दिए. पालयट के बयान को जयराम रमेश ने खारिज कर दिया. लेकिन कांग्रेस के ही कुछ नेता अब भी सचिन पालयट की बातों पर कांग्रेस हाईकमान को सुध लेने की बात कर रहे हैं. वहीं पायलट खेमे के कुछ नेताओं ने उनके बयान का समर्थन किया.

राजस्थान कांग्रेस की कलह पर बीजेपी को गहलोत सरकार पर हमला बोलने का एक और मौका दे दिया है. पायलट के बयान पर बीजेपी ने भी चुटकी ले ली. यानी राजस्थान में चुनावी ऐलान से पहले अभी बहुत कुछ होना है. ऐसे में आने वाले दिनों में गहलोत सरकार की चुनौती और बढ़ने वाली है. वहीं, सचिन पायलट ने अपना एजेंडा साफ कर दिया है.

ये भी पढ़ें: क्या बाइबिल में ईसा मसीह की शिक्षाएँ नहीं हैं?

पहले गहलोत सरकार पर निशाना साधना और फिर रात में राहुल गांधी के समर्थन में जयपुर यूथ कांग्रेस के एक आयोजन में शामिल होकर लोकतंत्र पर हो रहे हमलों पर केंद्र पर निशाना साधना. इन दो घटनाओं ने ये साफ कर दिया है कि पायलट की लड़ाई राज्य में गहलोत सरकार से है. न की कांग्रेस आलाकमान से. चुनाव में बीजेपी से पार पाने से पहले कांग्रेस को अपनी अंदरूनी कलह को भी सुलझाना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

56 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

1 hour ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago