देश

Lucknow University में भगवान बुद्ध की 60 साल पुरानी मूर्ति पर चढ़ा दिया भगवा रंग, भड़के टीचर्स

Lucknow: उत्तर प्रदेश के लखनऊ विश्वविद्यालय में भगवान बुद्ध की मूर्ति को लेकर एक मामला सामने आया है. दरअसल भगवान बुद्ध की इस मूर्ति का रंग सफेद था. लेकिन विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स के मुख्य द्वार पर स्थापित इस मूर्ति को देखकर शिक्षक और छात्र तब हैरान रह गए, जब उन्होंने इसे अचानक से ‘केसरिया’ रंग में रंगा देखा. इस पर उन्होंने नाराजगी भी जताई.

वहीं मामले के संबंध में पता लगाने पर ज्ञात हुआ कि विश्वविद्यालय में पुताई का काम कर रहे एक मजदूर ने गलती से ऐसा कर दिया.

बाद में बदला गया मूर्ति का रंग

कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स के प्राचार्य रतन कुमार ने कहा कि एक मजदूर ने गलती से मूर्ति को भगवा रंग में रंग दिया. लेकिन जैसे ही मामला मेरे संज्ञान में आया, मैंने गलती को सुधार लिया और मूर्ति को सफेद रंग से रंग दिया गया. इससे पूर्व भी मूर्ति का रंग यही था. प्राचार्य रतन कुमार का कहना है कि हम भगवान बुद्ध की इस मूर्ति को सुंदर बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: चीनी छात्रा को इंडियन टीचर से हुआ प्यार, खुद किया प्रपोज और रचाई शादी

इतने साल पुरानी है मूर्ति 

विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स के मुख्य द्वार पर बनी भगवान बुद्ध की यह मूर्ति 1950 के दशक के अंत में बनाई गई थी. उस समय भगवान बुद्ध की इस मूर्ति को प्रसिद्ध मूर्तिकार अवतार सिंह पंवार द्वारा बनाया गया था. मूर्ति लगभग 60 साल पुरानी है. आने वाले दिनों में लखनऊ विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस पड़ने वाला है. इसे ध्यान में रखते हुए स्थापना दिवस समारोह से पहले विश्वविद्यालय परिसर में रंगाई-पुताई और मरम्मत का काम किया जा रहा है.

शिक्षकों ने की प्रशासन की आलोचना

इस बीच विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने मूर्ति के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने के लिए प्रशासन की आलोचना की. एक सीनियर फैकल्टी सदस्य ने इस संबंध में कहा कि यह दुख की बात है कि यह मूर्ति केवल कला का एक टुकड़ा नहीं है, बल्कि इससे जुड़ा एक इतिहास है, उसे एक विशेष रंग से रंग दिया गया, इससे इसका मूल स्वरूप ही खो गया.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago