देश

Saharanpur: “तू मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं हो सकती…” और फिर प्रेमिका के होने वाले दूल्हे पर फेंका तेजाब

Saharanpur: “अगर तू मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं हो सकती…” ये कहकर एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के होने वाले दूल्हे के ऊपर ही तेजाब फेंक दिया. यह घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद की बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पांच को गिरफ्तार किया है. वहीं आरोपियों ने गुनाह कबूल करते हुए चौंकाने वाला खुलासा भी किया है.

दो दिन पहले देवबंद के गोपाली रोड पर खड़े शुभम नाम के युवक पर कुछ अज्ञात लोगों ने तेजाब फेंककर फरार हो गए थे. इस घटना के बाद शुभम बुरी तरह से झुलस गया था. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुभम के शरीर का अधिकांश हिस्सा तेजाब से बुरी तरह से झुलस गया है. इस मामले में शुभम के घरवालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो SSP सहारनपुर डॉ विपिन ताड़ा के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया और फिर पुलिस टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ तलाशी अभियान चलाया.

ये भी पढ़ें- UPGIS 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 सम्मेलन के चलते 8 दिन बदली रहेगी लखनऊ की यातायात व्यवस्था, देखें बदला हुआ रूट

सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से देवबंद पुलिस ने मुजफ्फरनगर में छापेमारी करते हुए उदय नाम के युवक को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि उदय को जब पता लगा उसकी प्रेमिका की मंगनी शुभम के साथ हो गई है, तो वह पूरी तरह से बौखला उठा और उसने शुभम से बदला लेने की ठानी. उदय ने इस बात का जिक्र अपने दोस्तों के साथ भी किया, जिसके बाद उसके 6 दोस्त भी उदय के साथ शामिल हो गए. इसके बाद उदय और उसके दोस्तों ने शुभम की रेकी करनी शुरू कर दी. उसने बताया कि दो दिन पहले जब शुभम देवबंद के गोपाली अड्डे पर खड़ा हुआ था, तो यह सभी लोग गाड़ी से वहां पर पहुंचे और शुभम पर तेजाब फेंककर फरार हो गए.

एसपी सिटी ने कहा, जल्द ही होगी अन्य दो की भी गिरफ्तारी

सहारनपुर के एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने देवबंद के इस तेजाब कांड से पर्दा उठाते हुए बताया कि उदय ने शुभम से बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर शुभम पर तेजाब फेंक दिया था और उसके बाद फरार हो गया था. घटना के मास्टरमाइंड उदय सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य अभी फरार चल रहे हैं, जिनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

13 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

19 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

29 minutes ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

32 minutes ago

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…

34 minutes ago

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

46 minutes ago