देश

वीडियो लाइक करने के मिलेंगे 50 रुपए…लालच देकर ठग लिए 8 लाख, सामने आया हैरान करने वाला मामला

Mumbai: आजकल की जिंदगी में सोशल मीडिया हर किसी के बेहद जरूरी हो गया है. इसके जरिए लोग आसानी से एक दूसरे से जुड़ जाते हैं. लोग सोशल मीडिया का कई तरह से इस्तेमाल करते हैं. कोई इसके जरिए पैसे कमाता है तो कोई केवल अपने मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करता है. हालांकि, आज के समय में सोशल मीडिया पर यूजर्स की तादाद बढ़ने के साथ-साथ ठगी के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है. एक हैरान करने वाला मुंबई से सामने आया है. यहां सोशल मीडिया के जरिए एक शख्स से लाखों रुपए की ठगी की गई.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंधेरी पूर्व के एक 38 साल के शख्स को YouTube को लाइक करने का पहले झांसा दिया गया. फिर उससे 8 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई.

‘वीडियो लाइक करने पर मिलेंगे 50 रुपये’

जानकारी सामने आने पर पीड़ित ने बताया कि “3 फरवरी को एक शख्स ने उसे एक टेक्स्ट मैसेज किया. इसमें उसे बताया गया कि तुम्हें वीडियो को लाइक करना है जिसके बदले में तुम्हें 50 रुपये मिलेंगे. फिर उसे टेलीग्राम मैसेंजर इंस्टॉल करने के लिए कहा गया. इसके बाद उसे एक ग्रुप में जोड़ा गया और कहा गया कि लाइक किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करो.” पीड़ित ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि जिस ग्रुप में उसे एड किया गया वहां 50 से ज्यादा सदस्य थे और एक युवक को छोड़कर सभी के इंटरनेशनल नंबर थे. जालसाज ग्रुप में वीडियो शेयर करते थे और उसके सदस्य लाइक करने के बाद स्क्रीनशॉट शेयर करते थे.

शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन बाद मुझे एक इंटरनेशनल कॉल आया और मुझसे बैंक डिटेल मांगी गयी. मैंने अपनी पत्नी का बैंक अकाउंट नंबर शेयर किया. जब मैंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो मुझे ‘cryptoypto.com’ पर खुद को रजिस्टर करने के लिए कहा गया. फिर मुझे पैसे निकालने के लिए 1000 रुपये का इनवेस्टमेंट करने को कहा गया.

यह भी पढ़ें-   Cow Hug Day: वैलेंनटाइन डे की जगह मनाएं ‘काउ हग डे’, पशु कल्याण बोर्ड की अनोखी अपील

‘प्रोफिट का सिर्फ 30 प्रतिशत ही निकाल सकते हो’

उसने आगे बताया कि मैंने जो राशि निवेश की थी और मेरा मुनाफा वेबसाइट पर शो होने लगा. फिर बिना किसी शक के मैंने 3,000 रुपये और 5,000 रुपये का निवेश किया. जिसके बाद उन्होने मुझे कहा कि आप अपने प्रोफिट का सिर्फ 30 प्रतिशत ही निकाल सकते हो. ऐसे करते-करते मैंने 8 लाख से ज्यादा का निवेश कर दिया. इसके बाद अपना प्रॉफिट हासिल करने के लिए 12 लाख रुपये का इंवेस्टमेंट करने की बात कही गई. तब मेरी समझ में आया कि मेरे साथ धोखा हो रहा है.

इस पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि यह लोग वीडियो लाइक करवा कर पैसे का लालच लेकर ठगी का काम करते हैं. फिलहाल पुलिस की टीम जांच में लगी है. साथ ही उसने ऐसे जालसाज से सतर्क रहने की हिदायद दी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

30 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

42 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

45 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago