देश

Saharanpur: लव जिहाद वाले मुस्लिम युवकों के खिलाफ उतरा मुस्लिम समाज, साहिल को फांसी देने की मांग

Saharanpur: मुस्लिम युवकों द्वारा हिन्दू बनकर और हाथ में कलावा बांधकर हिंदू युवतियों को फंसाकर उनके साथ लव जिहाद करने और इसके बाद उनकी हत्या करने का सिलसिला देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें मुस्लिम युवकों ने हिंदू युवतियों को पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर उनको मौत के घाट उतार दिया. ताजा मामला दिल्ली से सामने आया है, जिसमें साहिल ने साक्षी नाम की नाबालिग लड़की को चाकुओं से गोद-गोदकर मार डाला. अब इन सब घटनाओं के खिलाफ मुस्लिम समाज ही उतर आया है और साहिल को फांसी देने के साथ ही इस तरह के कृत्य करने वाले किसी भी मुस्लिम युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज इस तरह की घटनाओं के खिलाफ एकजुट हुआ है और लव जिहाद की घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. सहारनपुर में आज मुस्लिम समाज के लोगों ने डीएम दफ्तर पहुँचकर प्रसाशनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. ज्ञापन देने आए मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि साहिल नाम के युवक ने हिन्दू बनकर साक्षी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी , ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी देश में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. इस तरह की घटनाओं से लोगों का भरोसा मुस्लिम समाज से उठ रहा है. चंद लोगों के गलत काम की वजह से पूरा मुस्लिम समाज बदनाम हो रहा है. इसलिए साहिल को फाँसी की सजा दी जाए. साहिल ने पूरी इंसानियत को शर्मिंदा किया है. इसी के साथ कारी अबरार जमाल मुस्लिम समाज की ओर से मुस्लिम युवकों को चेतावनी दी कि यदि कोई भी मुस्लिम युवक किसी हाथ में कलावा पहनकर या हिन्दुओं की तरह कपड़े पहनकर या हिंदू बनकर हिन्दू युवती के साथ गलत करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “अखिलेश तो केवल नाम के अध्यक्ष और शिवपाल की सुनता ही कौन है”, बोले मुलायम सिंह यादव के समधी, राम गोपाल यादव पर साधा निशाना

बता दें कि हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई थी. यहां साहिल नाम के युवक ने साक्षी नाम की नाबालिग लड़की को चाकू के कई वार करके मार डाला था. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था, जिसमें साफ दिखाई दे रहा था कि साहिल ने पहले चाकू से मारा और उसकी मौत के बाद उसने लड़की पर पत्थर से भी कई वार किए थे. इस खौफनाक घटना के बाद पूरा देश हिल गया था. हालांकि पुलिस ने साहिल को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया था. घटना को दिल्ली की शाहबाद डेयरी की एक गली में अंजाम दिया गया था. इस सम्बंध में जानकारी सामने आई थी कि साक्षी और साहिल रिलेशनशिप में थे. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी के बाद साहिल ने उसे बेरहमी से मार डाला.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

13 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

23 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago