कविता दलाल, पत्रकारों से बात करते हुए
कुलदीप पंडित
UP News: भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महीनों से दिल्ली में संघर्ष कर रहे पहलवानों के पक्ष में अब देश की पहली महिला WWE कविता दलाल भी उतर गई हैं. उत्तर प्रदेश के बागपत में स्थित अपनी ससुराल पहुंचीं कविता दलाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, राजनेताओं का खेलों से कोई वास्ता नहीं होना चाहिए. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि इससे देश को भारी नुकसान हो रहा है.
बागपत अपनी ससुराल पहुंचीं देश की प्रथम डब्ल्यूडब्ल्यूई महिला पहलवान कविता दलाल ने बड़ा बयान देते हुए साफतौर पर कहा है, कि खेलो से राजनेताओं का कोई वास्ता नहीं होना चाहिए, क्योंकि राजनेता नहीं जानते कि खेल कैसे खेला जाता है और मेडल कैसे लाया जाता है. इसी के साथ उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, खिलाड़ियों के ऊपर राजनेता न हों तो भारत बहुत मेडल ला सकते है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, आज खेलों पर राजनेताओं का कब्जा है, जिसका भारत को भारी नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि राजनेता बृजभूषण शरण सिंह खेलों पर अपना दबदबा कायम किए हुए हैं. आज मुश्किलें जो है वह इसलिए हैं कि वो राजनेता हैं, उनका मैदान से, खेलों से, कोई वास्ता नहीं रहा है. खेलो के लिए कोई जुनून नहीं पाला है. मेडल कैसे आते है. उनको ये आभास नहीं है, अनुभव नहीं है. इसी के साथ कविता ने ये भी कहा कि, वह खेलों को अच्छी तरह से लेकर नहीं चल सकते हैं.
कविता दलाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, देश मे बहुत अच्छे- अच्छे खिलाड़ी हैं. अगर उन्हें अच्छी सुविधाएं मिल जाएं, तो वे काफी मेडल ला सकते हैं, लेकिन सभी खेलों के ऊपर बृजभूषण जैसे लोगों का कब्जा है, जिसने देश का बहुत बड़ा नुकसान किया है. बहुत मेडल की हानि की है. इसी के साथ वह आगे बोलीं कि, खेलों से राजनेताओं का कोई वास्ता नहीं होना चाहिए, जिन्होंने कभी कोई खेल ही नहीं खेला है, उन्हें कोई अनुभव भी नहीं है. उनको खेलों से दूर ही रहना चाहिए. पूरे देश में आज गुस्सा है और हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है, जहां खिलाड़ियों के अंदर टैलेंट है, लेकिन आज स्थिति ऐसी बनी हुई है कि हर प्रदेश को एक दूसरे के आमने-सामने कर दिया गया है, जो कि हमारे भविष्य के लिए बहुत भयानक है. वह बोलीं कि, अगर बच्चियों ने कोई आरोप लगाया है, तो उनकी बात पर शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए थी. महिला के लिए उसकी अस्मिता से बढ़कर कुछ नहीं होता है. बता दें कि भाजपा सांसद पर एक महिला पहलवान ने यौन शोषण का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…