Amit Shah Statement on Salim Dola Extradition: गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर एनसीबी और अन्य सहयोगी एजेंसियों को बधाई देते हुए लिखा कि भारत की नार्को रोधी एजेंसियों ने अपनी पकड़ सीमाओं के पार भी मजबूत कर ली है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के ड्रग कार्टेल को पूरी तरह से खत्म करने के मिशन के तहत हमारी एजेंसियों ने वैश्विक स्तर पर दबदबा बनाया है. सलीम डोला की वापसी यह साबित करती है कि अब ड्रग माफिया छिप नहीं सकते.
गृहमंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए इस ऑपरेशन को मोदी सरकार के ‘ड्रग-मुक्त भारत’ के संकल्प की जीत बताया. उन्होंने कहा कि भारतीय नार्को रोधी एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना ऐसा जाल बिछा दिया है कि अब अपराधी कहीं भी छिप जाएं, उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा. सलीम डोला की गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण यह साबित करता है कि भारतीय एजेंसियां अब विदेशी धरती पर भी उतनी ही प्रभावी हैं जितनी देश के भीतर.
फिलहाल सलीम डोला दिल्ली में खुफिया एजेंसियों की कड़ी पूछताछ के घेरे में है. सूत्रों के मुताबिक NCB से लेकर ED और पुलिस इन तमाम ऐंगलोन से जांच कर रही है:
इंटरनेशनल लिंक: डोला से अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के उन रास्तों के बारे में पूछा जा रहा है जिनका इस्तेमाल डी-कंपनी भारत में जहर भेजने के लिए करती है.
फंडिंग का स्रोत: नार्को-टेररिज्म के लिए पैसा कहाँ से आता है और कौन से ‘सफेदपोश’ लोग इसमें शामिल हैं, इस पर भी जांच केंद्रित है.
मुंबई ट्रांजिट: शुरुआती इन्क्वायरी के बाद उसे मुंबई एनसीबी को सौंपा जाएगा, जहां 250 करोड़ रुपये के एमडी ड्रग्स मामले समेत कई अन्य केसों में उसे आमने-सामने बिठाकर पूछताछ होगी.
राजनीतिक और सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि सलीम डोला का भारत आना (Salim Dola Extradition) केवल एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि दाऊद इब्राहिम के आर्थिक तंत्र पर किया गया बड़ा प्रहार है. डोला वह कड़ी है जो दाऊद के अंडरवर्ल्ड और ग्लोबल ड्रग नेटवर्क को जोड़ती थी. उसकी गिरफ्तारी के बाद अब यह उम्मीद जगी है कि दाऊद के अन्य मोहरों का भी यही हश्र होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…
इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…
अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…
ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…