देश

Mainpuri Bypolls: कोई और चुनाव लड़ता तो अखिलेश घर से नहीं निकलते-सपा प्रमुख पर राजभर ने किए जुबानी हमले

उत्तरप्रदेश में उपचुनावों का सियासी मौसम लगातार गर्म होता जा रहा है. मैनपुरी उपचुनाव को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है. इसी बीच एक बार फिर सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साध दिया है. इसके अलावा उन्होने शिवपाल यादव को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है. मैनपुरी सीट को लेकर सुभासपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है. जिसको लेकर वो अपनी जीत का दावा कर रहें हैं. उनका कहना है कि सपा को यादव वोट के अलावा और कोई दूसरा वोट नहीं मिलेगा.

अपनी जीत का दावा

ओपी राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘जो गढ़ था, वो गढ़ही हो गया, आजमगढ़ गढ़ था गढ़ही हो गया, रामपुर गढ़ था गढ़ही हो गया और मैनपुरी भी गढ़ही हो जाएगा’, उन्होने आगे कहा कि जहां-जहां चुनाव होगा, वहां-वहां हम अपना प्रत्याशी उतारेंगे. हमारी बीजेपी से कोई बात नहीं होती है. हमारी टक्कर किसी से नहीं है. हम छमाही परीक्षा देने के लिए वहां उम्मीदवार उतारे हैं. हम झूठ नहीं बोलेंगे कि हम जीत रहे हैं.

अखिलेश पर हमला

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा के पास यादव छोड़कर कोई दूसरा कैंडिडेट नहीं मिलेगा. सपा, यादव के अलावा किसी और को मैदान में नहीं उतार सकती. ये केवल वोट के लिए है. वहां मैनपुरी में एक भी वोट सपा को इन सब जातियों का नहीं मिलेगा. उसके बाद उन्होने कहा कि अखिलेश यादव ऐसी गलती कैसे करेंगे, डिंपल यादव उनकी पत्नी हैं. दूसरा कोई अगर वहां चुनाव लड़ता तो अखिलेश यादव घर से नहीं निकलते, उनकी पत्नी का सवाल है तो अब तो निकलेंगे ही. अखिलेश यादव के मैनपुरी जाने का कोई असर नहीं पड़ेगा.

शिवपाल पर किया बोले राजभर

ओपी राजभर ने शिवपाल यादव की चुप्पी पर सवाल उठाए. उन्होने कहा कि शिवपाल यादव की चुप्पी बड़ा संदेश है. बीजेपी ने जिसे प्रत्याशी बनाया है, वह प्रसपा का ही नेता है तो सब जान रहे हैं. शिवपाल अपनी पार्टी के मालिक हैं, चाहे बीजेपी को सपोर्ट करें चाहे सपा को सपोर्ट करें. उन्होने आगे कहा कि शिवपाल यादव अगर साइलेंट हैं तो असर पड़ेगा. हमारी शिवपाल से कोई बात नहीं हो रही. हम समर्थन मांगने नहीं जाएंगे, उनके पास उनके समर्थन देने से हमें वोट नहीं मिलेगा. हमारे साथ रहे गठबंधन बनावे तब बात बन सकती है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

1 hour ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

1 hour ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

4 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

4 hours ago