Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Sambhal News: जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली की गिरफ्तारी के विरोध में मुस्लिमों की हड़ताल, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Sambhal News: संभल में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की गिरफ्तारी के बाद तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते पुलिस ने सुरक्षा कड़ी करते हुए फ्लैग मार्च शुरू किया है.

Sambhal Police Flag March

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में विवादित जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की गिरफ्तारी से इलाके में तनाव व्याप्त है. समुदाय विशेष की ओर से जफर अली की गिरफ्तारी का विरोध किया जा रहा है. वहां हड़ताल भी की जा रही है. इन हालातों को देखते हुए यूपी पुलिस ने फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है.

वीडियो में आप संभल पुलिस के अधिकारियों को फ्लैग मार्च करते देख सकते हैं.

बता दें कि जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को कल रविवार को गिरफ्तार किया गया था. उन पर 24 नवंबर के बवाल की साजिश रचने का आरोप है.

शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गिरफ्तारी के बाद संभल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स को पहले ही कोतवाली बुला लिया गया था. इसके अलावा, पीएसी और आरआरएफ की कई कंपनियों को तैनात किया गया है. शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर फोर्स का मार्च भी कराया जा रहा है. कोतवाली समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के आर्थिक सुधार, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायों को सशक्त बना रहे हैं

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital