देश

संभल हिंसा मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क से ढाई घंटे SIT ने की पूछताछ….सांसद बोले- मुझे जो बताना था, मैंने बता दिया

Sambhal Violence Case: समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क मंगलवार को संभल हिंसा मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) के सामने पेश हुए. ढाई घंटे से ज्यादा चली पूछताछ के बाद सांसद ने कहा कि वह सहयोग करने के लिए आए थे. क्षेत्राधिकारी (सीओ) कुलदीप सिंह ने बताया कि सपा सांसद को पूछताछ के लिए एसआईटी ने नोटिस दिया था. वह पेश हुए, उनके बयान दर्ज किए गए हैं. हमारी जांच के जो बिंदु थे, उसी पर पूछताछ हुई है. यह तकरीबन ढाई-तीन घंटे चली.

उन्होंने बताया कि यदि लगता है कि उन्हें दोबारा बुलाकर पूछताछ की जानी है, तो करेंगे. सांसद ने सवालों के जवाब दिए हैं. इसी कारण उन्हें बुलाया गया था. अभी इस बारे में ज्यादा कुछ बताना ठीक नहीं है. जब जांच पूरी हो जाएगी, उसके बाद देखा जाएगा. सब कुछ लिखित में पूछा गया है.

मैं सहयोग के लिए आया था

सांसद बर्क ने कहा, “मुझे जो बताना था, मैंने बता दिया है. जो उच्च न्यायालय का आदेश था, जो यहां की प्रक्रिया है, उसमें सहयोग करने के लिए, उसमें बीएनएस की धारा 35ए के तहत नोटिस दिया गया था. उसमें मैं सहयोग के लिए आया था. जांच अभी अधूरी है. उन्होंने मुझसे जो सवाल किए हैं, उसका मैंने जवाब दिया. अभी जांच चल रही है.”

उल्लेखनीय है कि संभल में नवंबर में हुई हिंसा को लेकर एसआईटी जांच हो रही है. मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. इसी सिलसिले में आज सपा सांसद बर्क को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था. सांसद के बयान दर्ज कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था मुस्तैद रही. एसआईटी ने सांसद को बीएनएस की धारा 35ए के तहत नोटिस दिया था. उन्हें 8 अप्रैल को बयान दर्ज कराने का समय दिया गया था.


ये भी पढ़ें: Jaipur Bomb Blast Case: जयपुर बम ब्लास्ट मामले में कोर्ट ने चारों आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

17 seconds ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

13 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

18 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

20 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

30 minutes ago