देश

बीच सड़क पर राइफल से कुत्ते की हत्या, रांची में वायरल वीडियो ने झकझोरा

Ranchi Dog Shooting: रांची के टाटीसिलवे इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने सड़क के किनारे एक कुत्ते को राइफल से गोली मार दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति दो अन्य लोगों के साथ आता है और सड़क पर खड़े कुत्तों की ओर राइफल तान कर गोली चला देता है.

पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने रांची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. इसके बाद रांची ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने टाटीसिलवे थाना पुलिस को मामले में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने भी मामले की समुचित जांच के आदेश दिए हैं.

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी की पहचान प्रदीप पांडेय के रूप में की है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी का कहना है कि कुत्ता पागल हो गया था और कई लोगों पर हमला कर चुका था. उसने खुद को और अन्य लोगों को बचाने के लिए गोली चलाई.

प्रदीप ने दावा किया कि उसके पास लाइसेंसी राइफल है और उसने वही इस्तेमाल की थी.

सड़क पर फायरिंग से हो सकती थी बड़ी दुर्घटना

इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस समय गोली चलाई गई, सड़क पर कई गाड़ियां चल रही थीं और वहां लोग भी मौजूद थे. अगर निशाना चूक जाता तो किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती थी.

कानून क्या कहता है?

पुलिस का कहना है कि कानून के अनुसार किसी स्ट्रीट डॉग को मारना अपराध है, चाहे वह आक्रामक क्यों न हो. किसी भी जानवर को बेवजह नुकसान पहुंचाना पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध की श्रेणी में आता है. ऐसा करने पर दो साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है.

जांच जारी, कार्रवाई तय

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोपी द्वारा दी गई दलीलों की भी पुष्टि की जा रही है. लेकिन सड़क पर इस तरह से खुलेआम फायरिंग को लेकर पुलिस गंभीर है और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.


इसे भी पढ़ें- Jaipur Bomb Blast Case: जयपुर बम ब्लास्ट मामले में कोर्ट ने चारों आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

10 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

32 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

1 hour ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

1 hour ago