देश

समीर वानखेड़े को बड़ी राहत, नम्रता श्रॉफ के खिलाफ अदालत ने दिये जांच के आदेश

एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के पक्ष में कानूनी लड़ाई ने नया मोड़ ले लिया है. अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक अहम आदेश देते हुए अंबोली पुलिस स्टेशन को निर्देश दिया है कि वह नम्रता श्रॉफ की भूमिका की जांच करे. यह आदेश बीएनएसएस की धारा 225 के तहत पारित किया गया है. पुलिस को अपनी जांच रिपोर्ट 30 नवम्बर 2025 तक अदालत में जमा करनी होगी.

यह आदेश सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इस बात का संकेत है कि वानखेड़े के आरोपों में दम है और उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

बॉलीवुड की ड्रग्स सांठगांठ को किया था उजागर

समीर वानखेड़े वही अधिकारी हैं जिन्होंने बॉलीवुड की ड्रग्स सांठगांठ को उजागर किया और सुशांत सिंह राजपूत केस की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी ईमानदारी और सख्त रुख ने उन्हें जनता का नायक बनाया, लेकिन साथ ही शक्तिशाली लॉबीज़ की आंखों की किरकिरी भी बन गए.

ये भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित कार ट्रक से टकराई, 3 की दर्दनाक मौत, देखें तस्वीरें!

अदालत ने श्रॉफ की जांच के दिये आदेश

अब जब अदालत ने श्रॉफ पर जांच का आदेश दिया है, यह साफ है कि वानखेड़े के खिलाफ रची गई साजिशें कानूनी कसौटी पर परखी जाएंगी. आने वाली रिपोर्ट अगर आरोपों की पुष्टि करती है, तो यह वानखेड़े की वर्षों की लड़ाई को वैध ठहराएगी और उन ताकतों को बेनकाब करेगी जो सच्चाई दबाने में जुटी थीं.

समीर वानखेड़े की जंग अब केवल व्यक्तिगत नहीं रह गई है. यह न्याय व्यवस्था की साख और ईमानदार अधिकारियों की सुरक्षा का सवाल बन चुकी है.

– भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

27 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

34 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

40 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

58 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

1 hour ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago