फैक्ट चेक

Fact Check: क्या TMC रैली के दौरान स्कूल बस के बच्चों ने लगाए ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे?

Fact Check: सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं. इनमें से कुछ सही होते हैं लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे वीडियो भी होते हैं जिन्हें गलत दावों के साथ फैलाया जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी चर्चा में है. इसमें देखा जा सकता है कि एक स्कूल बस में बैठे बच्चे ‘मोदी जिंदाबाद’ और ‘बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं जबकि बस के सामने से महिलाओं का एक जुलूस निकल रहा है.

वायरल दावा क्या है?

वीडियो को शेयर करने वाले यूज़र्स का दावा है कि यह हाल ही में बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा निकाले गए ‘वोट चोरी’ विरोधी रैली का है. कहा जा रहा है कि जब यह बस वहां से गुज़री तो बच्चों ने मोदी और बीजेपी के समर्थन में नारे लगाना शुरू कर दिए. फेसबुक और एक्स पर कई यूजर्स ने 26 और 27 अगस्त 2025 को यही दावा करते हुए यह वीडियो शेयर किया.

असलियत क्या है?

फैक्ट चेक टीम ने इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए इसकी गहराई से जांच की. वीडियो के एक फ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद से खोजा गया. नतीजे में हमें हिंदुस्तान टाइम्स (बांग्ला) की एक रिपोर्ट भी मिली जो 22 नवंबर 2022 को प्रकाशित हुई थी. रिपोर्ट में यही वीडियो मौजूद था. इसमें बताया गया कि यह घटना सिलीगुड़ी की है जब एक स्कूल बस में बैठे बच्चों ने तृणमूल कांग्रेस के जुलूस को देखकर ‘बीजेपी ज़िंदाबाद’ के नारे लगाए थे.

इसके जवाब में TMC कार्यकर्ताओं ने ‘बीजेपी मुर्दाबाद’ के नारे लगाए थे. उस समय यह वीडियो खूब चर्चा में आया था और राजनीतिक बहस का हिस्सा बना था.

और क्या मिली जानकारी?

पड़ताल के दौरान हमें NEWJ बंगाली के फेसबुक पेज पर भी यही वीडियो मिला जो 23 नवंबर 2022 को पोस्ट किया गया था. उसमें बंगाली भाषा में लिखा था कि ‘बच्चों के मन में भगवान बसते हैं, वे भी समझ रहे हैं कि तृणमूल राज्य को बर्बाद कर रही है.” इसी दिन न्यूज़ 18 बंगाली के यूट्यूब चैनल पर भी इस घटना पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी.

इसे भी पढ़ें-तियानआनमेन स्क्वायर पर ताकत का सबसे बड़ा प्रदर्शन, शी जिनपिंग बोले– दुनिया चुने शांति या युद्ध

इससे साफ हो गया कि यह वीडियो नया नहीं है बल्कि 2022 का है. इसे वर्तमान समय में वोट चोरी विवाद से जोड़कर गलत तरीके से शेयर किया जा रहा है.

निष्कर्ष

सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा भ्रामक है. यह वीडियो बंगाल की मौजूदा रैलियों का नहीं बल्कि नवंबर 2022 की पुरानी रैली का है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

25 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

28 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

57 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

1 hour ago