देश

Bihar Politics: नीतीश का अब कोई राजनीतिक अस्तित्व नहीं, वे ‘टेंपररी’ सीएम- बोले सम्राट चौधरी

Bihar Politics: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है. महागठबंधन और बीजेपी नेताओं के बीच बयानबाजी का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है. इस बीच, बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि आज की स्थिति में भाजपा ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जहां लोकतंत्र है. सम्राट चौधरी ने कहा कि आरजेडी में आज भी लालू प्रसाद की विचारधारा गुंडागर्दी और अपराध की गैंग है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन सांसद और विधायक को फिर से चुनाव जीतना होगा उसे भाजपा के साथ आना होगा. उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका कोई राजनीतिक अस्तित्व नहीं है. चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद की राजनीतिक उत्पति भाजपा से हुई है, नीतीश को भाजपा ने वर्षों तक सीएम बना कर रखा, जो पैदा करता है वह समाप्त करना भी जानता है.

आरजेडी की कृपा से सरकार में है नीतीश- चौधरी

उन्होंने कहा कि आज नीतीश आरजेडी की कृपा से सरकार में है लेकिन 2024 और 2025 में बिहार की जनता उन्हे हटाने को तैयार है. सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद अब भारतीय सेना का भी अपमान करने से नहीं चूक रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. राजद के कई नेताओं का मानसिक स्थिति के इलाज की जरूरत है.

आरजेडी जानती है कि नीतीश के पास वोट नहीं- चौधरी

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर भाजपा के लोग राजद के कितने नेताओं के मानसिक स्थिति का इलाज करवाए? उन्होंने हालांकि यह कहा कि भाजपा पहले शिक्षा मंत्री का और बाद में सहकारिता मंत्री का मानसिक स्थिति का इलाज चंदा लगाकर करेगी. चौधरी ने कहा कि सरकार और नीतीश कुमार का कोई इकबाल नहीं बचा है. आरजेडी जानती है कि नीतीश के पास वोट नहीं इसलिए कितना सुनना है, इधर जेडीयू के लोग जानते है कि ये टेंपररी सीएम हैं.

ये भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का जेडीयू से रिश्ता खत्म, MLC पद छोड़ा, पहले ही दे चुके थे नीतीश की पार्टी से इस्तीफा

नीतीश कुमार अब अप्रासंगिक हो गए- सम्राट चौधरी

चौधरी ने निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार अब अप्रासंगिक हो गए हैं. लालू प्रसाद के पास तो वोट भी है नीतीश के पास कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले गुजरात, कर्नाटक राज्यों में उद्योग लगने की बात होती थी अब तो पड़ोसी राज्य यूपी में भी उद्योग लगाया जा रहा. बिहार में अब भी इसको लेकर तैयारी नहीं है.

चौधरी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि यही लोग उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को ‘बाबा’ बोलते थे, यही मुख्यमंत्री अपने राज्य को 13 गुना विकास को आगे ले गए, लेकिन नीतीश कुमार इंजीनियर होने का बाद भी बिहार का विकास नहीं कर सके.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

38 minutes ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

49 minutes ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

53 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

1 hour ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

1 hour ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

1 hour ago