Tata Motors: दिग्गज इंडियन कार निर्माता Tata Motors ने अपने एसयूवी लाइन-अप के रेड डार्क एडिशन को भारतीय बजार में पेश किया है. टाटा के एसयूवी लाइन-अप नेक्सन (Nexon), हैरियर (Harrier) और सफारी (Safari) के लिए इस एडिशन को पेश किया गया है. इन नए एडिशन वाली एसयूवी को टाटा ने बहुत से नए फीर्चस के साथ लॉन्च किया है, जिसमें खास फीर्चस जैसे कि कनेक्टेड कार टेक और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) के साथ-साथ एक बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम शामिल है. कंपनी ने एसयूवी को BAD TO THE BONE टैग लाईन दी है.
इस एडिशन की नेक्सन (Nexon) को देश में 12.35 लाख रुपये की एक्स-शोरूम की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया है. जबकि टाटा हैरियर (Harrier) और सफारी (Safari) के रेड डार्क एडिशन को शुरूआती कीमत 21.77 लाख रुपये और 22.61 लाख रुपये के साथ लॉन्च किया गया है, यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.
टाटा मोटर्स द्वारा पेश की गई रेड एडिशन की नेक्सन, हैरियर और सफारी को खरीदने के लिए इच्छुक कस्टमर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं या फिर अपने नजदीकी टाटा मोटर्स डीलरशिप पर जाकर भी ऑफलाइन बुकिंग करा सकते हैं. कंपनी द्वारा इन तीनों एडिशन की बुकिंग के लिए 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट तय किया गया है.
टाटा की एसयूवी के नए डार्क रेड एडिशन की अगर पुराने एडिशन से तुलना करें तो कई नए बदलान देखने को मिल रहे हैं. टाटा एसयूवी में ब्लैक शेड को फ्लॉन्ट किया है. फीचर्स की बात की जाए तो हैरियर (Harrier) और सफारी (Safari) को कनेक्टेड कार टेक के साथ एक 10.25 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 6 एयरबैग, 7.0 इंच का डिजिटल टीएफटी (TFT) क्लस्टर, एक 360-डिग्री कैमरा, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) मिलता है.
ये भी पढ़े:- इंतजार खत्म, 21 मार्च को लॉन्च होगा Hyundai Verna का नया जेनरेशन मॉडल, जल्द कराएं बुकिंग
वैसे तो टाटा मोटर्स ने तीनों एसयूवी के इंजन में कोई खास बदलाव नहीं किया है. लेकिन इन इंजन को RDE और E20 फ्यूल वाला बनाया है. हैरियर और सफारी रेड डार्क एडिशन को 6-स्पीड MT/AT के साथ 170 बीएचपी (ब्रेक हॉर्सपावर) 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है. दूसरी ओर, नेक्सन को 118 बीएचपी 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड (Turbocharged) पेट्रोल इंजन और 108 बीएचपी 1.2-लीटर डीजल इंजन के साथ है. जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड एएमटी (AMT) ट्रांसमिशन है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…
मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…
Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…