देश

पीएम मोदी 22 अगस्त को गयाजी में 12 हजार करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात : सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गयाजी में 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. उन्होंने मगध विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री के सभास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उपमुख्यमंत्री ने गयाजी में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में राहुल गांधी और लालू यादव पर तंज करते हुए कहा कि कुछ लोग अपने नाम के साथ ‘जननायक’ लगा लेते हैं और कुछ नाम के पीछे ‘गांधी’ लिख लेते हैं, लेकिन लिखने से कोई नेता नहीं बन जाता है.

उन्होंने कहा कि जिसने देश में इमरजेंसी लगाई हो और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जेल में बंद कर उनके साथ जुल्म किया हो, उस पार्टी के मुंह से जननायक ठीक लगता है क्या? गांधी परिवार और लालू परिवार ने बिहार को लूटने का काम किया, जबकि नीतीश कुमार ने राज्य को संवारा है.

उपलब्धियों को लोगों तक पहुँचाने का निर्देश

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं. एनडीए के कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा. प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए काम करना होगा.

उन्होंने कहा कि 2005 में बिहार में केवल 17 लाख बिजली कनेक्शन थे, जो अब बढ़कर 2.14 करोड़ हो गए हैं. वर्तमान में 1.64 करोड़ उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य आ रहा है. सरकार ने हर घर को मुफ्त बिजली देने का संकल्प लिया है, जिसके तहत केंद्र और राज्य के सहयोग से शत-प्रतिशत अनुदान देकर सोलर प्लेट लगाने की योजना चलाई जाएगी.

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पूरी तरह बदल गई है. अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बना और अब सीतामढ़ी के पुनौराधाम में एक हजार करोड़ की लागत से मां जानकी का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है.

ये भी पढ़े: पटना की सड़कों पर एसटीईटी की मांग को लेकर उतरे छात्र, पुलिस ने खदेड़ा

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

9 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

30 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

46 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

1 hour ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

2 hours ago