फाइल फोटो-सोशल मीडिया
Sanjay Jha News: जेडीयू (JDU) नेता संजय झा को पार्टी की कमान सौंपी गई है और उनको राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. इस बड़ी जिम्मेदारी के मिलने के बाद संजय झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “बहुत बड़ी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे दी है. मैं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं. उन्होंने 20 साल में बिहार में बड़ा बदलाव लाया है. इनके काम को, बात को लेकर अन्य जगह भी जाना उद्देश्य रहेगा.”
बता दें कि दिल्ली में चल रही बैठक में संजय झा को पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर संजय झा के नाम पर मुहर लगी है.
ये भी पढ़ें-पेपर लीक मामले के आरोपी सुभासपा विधायक बेदी राम के खिलाफ सनसनीखेज खुलासा, UPSTF ने लिया ये बड़ा एक्शन!
बता दें कि संजय झा को भाजपा और जदयू के बीच की कड़ी माना जाता है. महागठबंधन छोड़कर जदयू के भाजपा के साथ आने में झा की मुख्य भूमिका मानी जाती है. संजय झा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद उनका कद बढ़ गया है.
फिलहाल नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे लेकिन उन्होंने संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर यह भी संदेश दे दिया है कि जदयू के काम अब संजय झा ही देखेंगे और भाजपा से उनकी दोस्ती अब लंबी चलने वाली है. गौरतलब है कि इससे पहले ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए जदयू महागठबंधन के साथ चली गई थी. इसके बाद जब नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो फिर जदयू ने एनडीए के साथ गठबंधन कर लिया.
बिहार के पूर्व मंत्री और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का खास माना जाता है. इस बात की लेकर पहले से ही चर्चा थी कि इस बैठक में उनको कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा. हालांकि इसमें दो नाम चल रहे थे लेकिन आखिरी में संजय झा के नाम का ही चुनाव किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…