उत्तर प्रदेश

पेपर लीक मामले के आरोपी सुभासपा विधायक बेदी राम के खिलाफ सनसनीखेज खुलासा, UPSTF ने लिया ये बड़ा एक्शन!

Paper Leak Case: पेपर लीक लीक मामले में आरोप झेल रहे सुभासपा विधायक बेदी राम को लेकर सनसनीखेज खुलासा सामने आ रहा है. इसके अलावा ये भी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि UPSTF ने आज सुबह बेदी राम को गिरफ्तार कर लिया है और एसटीएफ मुख्यालय लेकर आ गई है. हालांकि इस मामले में किसी भी अधिकारी की तरफ से पुष्टि करने वाला कोई बयान सामने नहीं आया है.

दूसरी ओर मीडिया सूत्रों के मुताबिक खबर सामने आई है कि जौनपुर जिले के जलालपुर थाने में बेदी राम के अपराधों की कुंडली दर्ज है. साल 2022 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने इसकी हिस्ट्रीशीट खोली थी. उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट 17A पर दर्ज है जिसमें ये भी लिखा है कि विधायक के पास दो ईंट भट्टे भी हैं.

ये भी पढ़ें-T20 World Cup 2024 Final: टीम इंडिया की जीत के लिए धर्म नगरी काशी में विजय यज्ञ, भगवान से की ये प्रार्थना

बेदी राम के चुनावी हलफनामे की मानें तो उनके खिलाफ दर्ज नौ मामलों में से आठ पेपर लीक से संबंधित हैं. बेदी राम के खिलाफ पुलिस और रेलवे में भर्ती के लिए परीक्षा के पेपर लीक करने के आरोप में राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में भी रिपोर्ट दर्ज है. तो वहीं भोपाल में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग पेपर लीक मामले में उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, 2006 में रेलवे में भर्ती का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में बेदी राम पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था. इसके अलावा उनके खिलाफ दो साल बाद एक और केस लखनऊ के गोमती नगर में दर्ज किया गया था. पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के आरोप में बेदी राम के खिलाफ 2010 में जौनपुर के मड़ियाहूं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी. इसी के साथ ही 2014 में एक और मामला दर्ज किया गया था.

राजभर को लगी फटकार

खबर सामने आ रही है कि हाल ही में सीएम योगी से मिलने गए सुभासपा प्रमुख व मंत्री ओम प्रकाश राजभर को सीएम ने फटकार लगाई है और मामले में सफाई मांगी है. हालांकि इस मुलाकात को आधिकारिक रूप से शिष्टाचार भेंट बताया गया है लेकिन इस मामले में बेदी राम का नाम सामने आने के बाद से ही योगी सरकार को सपा और कांग्रेस लगातार घेर रही है.

सपा-कांग्रेस ने कहा- कार्रवाई करो

बेदी राम के खिलाफ सपा-कांग्रेस लगातार कार्रवाई करने की मांग कर रही है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक वीडियो ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोला है तो वहीं कांग्रेस ने भी कहा है कि बेदी राम विधायक बनने से पहले पेपर लीक मामले में जेल की सजा काट चुके हैं. कांग्रेस ने दावा किया है कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक अभ्यर्थी को पास कराने के बदले पैसे लेने की बात करते हुए सुने जा रहे हैं. वह आगे कहते हैं कि अगर पेपर रद्द हुआ तो वह जिम्मेदार नहीं हैं. कांग्रेस ने कहा कि अगर वीडियो सही है तो कार्रवाई की जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

11 minutes ago

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

21 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

30 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

39 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

40 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

47 minutes ago