देश

‘10 मिनट में मुंबई बंद कर सकते हैं…’, संजय राउत के बयान पर भड़के फडणवीस, बोले- गीदड़भभकी से नहीं डरते

BMC Election 2026: मुंबई के बीएमसी चुनाव का प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंच गया है. सभी पार्टियां अपना राजनीतिक वर्चस्व दिखाने में जुटी हुई हैं. इसी बीच शिवसेना UBT के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि वे 10 मिनट में पूरी मुंबई बंद सकते हैं. सजय राउत की इस बयान पर बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ऐसी गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है.

क्या कहा संजय राउत ने? (Sanjay Raut Mumbai shutdown statement)

शिवसेना UBT (Shiv Sena UBT) नेता संजय राउत ने एक टीवी इंटरव्यू में शिवसेना के राजनीतिक सामर्थ्य पर बता करते हुए कहा कि आज भी हम (शिवसेना UBT) 10 मिनट में पूरी मुंबई बंद कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत चलती रहती है, लेकिन उनकी संगठनात्मक ताकत कायम है. राउत ने यह भी कहा कि अगर ठाकरे परिवार जिंदा है तो मराठी अस्मिता और मुंबई भी सुरक्षित है. उनके अनुसार यह बात देवेंद्र फडणवीस और भाजपा नेता विनोद तावड़े भी जानते हैं.

सीएम फडणवीस ने किया पलटवार

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत के दावे को सिरे से नकारते हुए कहा कि यह सिर्फ बयानबाजी है. उन्होंने कहा कि जब एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से अलग होकर गुवाहाटी जाने का फैसला किया था, तब भी यूबीटी ने दावा किया था कि शिंदे मुंबई में कदम नहीं रख पाएंगे. इसके बावजूद शिंदे 50 विधायकों के साथ मुंबई आए, राजभवन तक सड़कों से गए और बाद में सरकार बनी. फडणवीस ने कहा कि यह सब सार्वजनिक रूप से हुआ, इसलिए राउत के मौजूदा दावे महज बातें हैं, जिनका जमीन पर कोई असर नहीं है.


ये भी पढ़ें: ‘मैं मुंबई आ रहा हूं, काटिए मेरे पैर…’, राज ठाकरे की धमकी पर बीजेपी नेता अन्नामलाई ने किया पलटवार


गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं- CM

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वीकार किया कि बालासाहेब ठाकरे के दौर में एक इशारे पर मुंबई दो घंटे के लिए बंद हो सकती थी. लेकिन उन्होंने दावा किया अब ऐसी ताकत शिवसेना UBT में नहीं बची हुई है. मीडिया रिपोर्ट्, के मुताबिक, फडणवीस ने कहा कि संजय राउत और उनके पार्टी के नेचा ऐसा बयान देकर सुर्खियां बटोरना चाहते हैं. उन्होंने दो टूक कहा कि बीजेपी (BJP) और मौजूदा सरकार इनकी गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

11 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

22 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

41 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago