बीएमसी चुनाव ( BMC Election 2026) जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहा है, वैसे-वैसे महाराष्ट्र की राजनीति गरमाती जा रही है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) के बायन पर तमिलनाडु बीजेपी नेता के. अन्नामलाई (K. Annamalai) ने करारा जवाब दिया है. चेन्नई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अन्नामलाई ने कहा, “मैं मुंबई आ रहा हूं, और अगर हिम्मत है तो मेरे पैर काटकर दिखाओ.”
BJP नेता के. अन्नामलाई ने राज ठाकरे के साथ-साथ उनके भतीजे और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे पर भी हमाला बोला. उन्होंने कहा कि वह किसान के बेटे हैं और राज ठाकरे हों या आदित्य ठाकरे, किसी की धमकी से डरने वाले नहीं हैं.
राज ठाकरे ने क्या कहा था?
मुंबई में शिवसेना यूबीटी और एमएनएस की संयुक्त रैली में राज ठाकरे ने कहा था कि “कुछ दिन पहले, तमिलनाडु से कोई ‘रसमलाई’ मुंबई आया है. तुम्हारा यहां क्या संबंध है? हटाओ लुंगी बजाओ पुंगी.” राज ठाकरे ने मुंबई से जुड़े मुद्दों पर बोलने के उनके अधिकार पर भी सवाल उठाए थे. राज ठाकरे के बयान के बाद कुछ एमएनएस समर्थकों ने अन्नामलाई के मुंबई आने पर उनके पैर काटने की धमकी दी थी.
अन्नामलाई ने ठाकरे को बताय अज्ञानी
एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे की अपने खिलाफ की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने कहा, “आदित्य ठाकरे और राज ठाकरे मुझे धमकाने वाले कौन होते हैं. मुझे किसान का बेटा होने पर गर्व है. उन्होंने सिर्फ मुझे गाली देने के लिए सभाएं आयोजित की हैं. मुझे नहीं पता कि मैं इतना महत्वपूर्ण हो गया हूं या नहीं, कुछ लोगों ने लिखा है कि अगर मैं मुंबई आया तो वे मेरे पैर काट देंगे. मैं मुंबई आऊंगा, मेरे पैर काटने की कोशिश करो.”
ये भी पढ़ें: एशिया की सबसे अमीर म्युनिसिपलिटी: अरबों का बजट और ‘मिनी सरकार’ वाली ताकत, आखिर क्या है BMC का सच?
उन्होंने आगे कहा, “अगर मैं ऐसी धमकियों से डरता तो अपने गांव में ही रहता. अगर मैं कहूं कि कामराज भारत के महानतम नेताओं में से एक हैं, तो क्या इसका मतलब यह है कि वे अब तमिल नहीं रहे? अगर मैं कहूं कि मुंबई विश्व स्तरीय शहर है, तो क्या इसका मतलब यह है कि इसे महाराष्ट्रियों ने नहीं बनाया? ये लोग सरासर अज्ञानी हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




