देश

Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक की मौत के मामले में कठघरे में दिल्ली पुलिस! “विसरा नहीं कराया प्रिजर्व”- सूत्र

Satish Kaushik Death: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक की मौत को लेकर उठ रहे सवालों के बीच दिल्ली पुलिस को फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट कुछ दिन पहले ही मिल गया था. पुलिस का मानना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी. हालांकि सतीश कौशिक के ब्लड सैंपल को फॉरेंसिक साइंस ऑफ लेबोरेट्री (FSL) में जांच के लिए भेजा गया है.

सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने एक्टर सतीश कौशिक का विसरा प्रिजर्व नहीं करवाया है. ब्लड सैंपल से पुलिस सतीश कौशिक के बॉडी में ड्रग्स और ज़हर होने की आशंका जता रही है. दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्र का कहना है कि जल्द ही सतीश कौशिक के ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट FSL Rohini से आ सकती है.

वहीं, सूत्रों का ये भी कहना है कि सतीश कौशिक के हार्ट और लंग्स की जांच के लिए (हिस्टोपैथोलॉजी जांच) दिल्ली पुलिस ने DDU अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में भेजा है. दिल्ली पुलिस ने अब तक फॉर्म हाउस में आए मेहमानों में से करीब 18 लोगों से पूछताछ कर चुकी है.

क्या लग रहा है आरोप

सूत्रों के अनुसार, होली पर आयोजित पार्टी के दौरान दो दलालों ने लड़कियां उपलब्ध कराई थी. जानकारी यह भी सामने आई कि पार्टी में प्रतिबंधित दवाओं का प्रयोग किया गया. इस बारे में पूछने पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार कहते हैं सीसीटीवी फुटेज से जानकारी मिली है कि पार्टी में कुछ फैमिली शामिल थी. अभी तक लड़कियां सप्लाई करने की बात सामने नहीं आई है. लेकिन आरोपों की पुष्टि या इनकार, छानबीन पूरी होने पर ही संभव है.

ये भी पढ़ें: Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक की संदिग्ध मौत के आरोपों के बीच DCP को जांच से हटाकर भेजा गया छुट्टी पर!

हरियाणा में जन्में सतीश कौशिक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के छात्र थे. उन्होंने ‘जाने भी दो यारों’, ‘राम-लखन’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘भारत’, ‘छलांग’, ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार अभिनय से चाहने वालों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चक्रवात अर्णव के चलते झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में KG से 12वीं तक की कक्षाएं हुई स्थगित

चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…

2 minutes ago

दिवाली-छठ पर टिकट की टेंशन खत्म, रेलवे ने 30% बढ़ाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी रूट लिस्ट

Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…

25 minutes ago

सब भगवान भरोसे…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों? केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…

42 minutes ago