यूटिलिटी

Rules Change: एक अप्रैल से पहले निपटा लें अपने ये काम, वरना बदल जाएंगे कई नियम

Rules Change From 1st April 2023: वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में आपको कई महत्वपूर्ण कार्य निपटाने होंगे. क्योंकि नए वित्तीय वर्ष में कई नियम बदले जाते हैं. इसलिए यदि कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो उसे 31 मार्च से पहले ही पूरा कर लें. क्योंकि यदि आपने समय रहते इन महत्वपूर्ण कार्यों को नहीं निपटाया तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हर महीने की शुरुआत की तरह अप्रैल में भी कई नए नियम (नए नियम 1 अप्रैल 2023 से) लागू होने जा रहे हैं. 1 अप्रैल से होने जा रहे इन बदलावों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है.

आज हम आपको कुछ ऐसे ही बड़े बदलावों (Rules Changes From 1 April, 2023) के बारे में बताने जा रहे हैं जो 1 अप्रैल से होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. अगर आप इन बदलावों से वाकिफ हैं तो आप बिना किसी चिंता के समय पर अपना काम पूरा कर सकते हैं. अगले महीने होने वाले बदलावों में गैस सिलेंडर की कीमतें, बैंक हॉलीडे, आधार-पैन लिंक समेत कई चीजें शामिल हैं. ये बदलाव आपका बजट बिगाड़ सकते हैं, जिसका सीधा असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से

पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ सकते हैं

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस सिलेंडर के नए रेट जारी करती हैं. मार्च में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी. इसके साथ ही कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 350 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. अगले महीने एक बार फिर गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Regular Income Scheme : सरकार हर महीने देगी 9 हजार रुपये, आप भी ले पोस्ट ऑफिस की इस धांसू स्कीम का लाभ

अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अप्रैल 2023 में बैंक अवकाश की सूची जारी की गई है.  जिसके मुताबिक अप्रैल 2023 में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. अगले महीने अलग-अलग राज्यों में साप्ताहिक अवकाश और त्योहारों के कारण 15 दिनों तक बैंक अवकाश रहेगा. अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें. अगर शुरू हो गई बैंक की छुट्टियां तो नहीं कर पाएंगे ये जरूरी काम.

पैन-आधार को 31 मार्च से पहले लिंक कराना अनिवार्य है

अगर आपका पैन कार्ड अब तक आधार से लिंक नहीं हुआ है तो तुरंत कर लें. क्योंकि पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है.  इसलिए 31 मार्च से पहले अगर आप अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक (Pan Aadhaar link) नहीं कराते हैं तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा.  यदि ऐसा होता है तो आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है.

सोने के आभूषणों की बिक्री के नियमों में बदलाव

अगला महीना सोना खरीदने वालों के लिए भी अहम है. उपभोक्ता मंत्रालय 1 अप्रैल से सोने के आभूषणों की बिक्री के नियमों में बदलाव कर रहा है. नए नियम के मुताबिक 31 मार्च 2023 के बाद चार अंकों वाले हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन वाले आभूषणों की बिक्री नहीं की जा सकेगी. 1 अप्रैल 2023 से सिर्फ छह अंकों की हॉलमार्क वाली ज्वैलरी की बिक्री होगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

11 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

20 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

21 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

58 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago