देश

UP News: शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने पिछली सरकारों पर मढ़ा उपेक्षा का आरोप, BJP को बताया हमदर्द, राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग

Lucknow: शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने पिछली सरकारों पर शिया मुसलमानों की उपेक्षा करने का आरोप मढ़ा है और भाजपा सरकार को अपना हमदर्द बताया है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आज हर योजना में पसमांदा (पिछड़े मुसलमानों) को शामिल कर रही है, इसलिए उन्हें शिया मुसलमानों को भी शामिल करना चाहिए, जो पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण पीड़ित हैं. इसके साथ कहा कि प्रदेश में मुसलमानों की स्थिति बहुत खराब है, लेकिन उनमें शिया मुसलमानों की स्थिति और भी ज्यादा खराब है. इसी के साथ उन्होंने राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की भी मांग की है.

शिया धर्मगुरु के इस बयान के सामने आने के बाद सपा, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों में खलबली मच गई है. क्योंकि सपा सहित कांग्रेस व अन्य दल हमेशा से खुद को मुस्लिमों के हमदर्द बताते रहे हैं और उनके ही वोट के दम पर सत्ता हासिल करते रहे हैं, लेकिन मौलाना कल्बे जवाद ने खुलकर भाजपा का समर्थन कर उन राजनीतिक पार्टियों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है, जो खुद को मुसलमानों के लिए काम करने वाला बताते रहे हैं.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद के करीबी बल्ली पंडित को पुलिस ने हिरासत में लिया, शाइस्ता गई थी मिलने

देखें क्या कहा शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि, चूंकि सरकार हर योजना में पसमांदा (पिछड़े मुसलमानों) को शामिल कर रही है, इसलिए उन्हें शिया मुसलमानों को भी शामिल करना चाहिए. जो पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण पीड़ित हैं. सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार मुसलमान बहुत पिछड़े हैं लेकिन मुसलमानों में शिया अधिक पिछड़े हैं. किसी भी पिछली सरकार ने शिया समुदाय के कल्याण के लिए काम नहीं किया है, लेकिन आज शिया समुदाय मोदी सरकार से बेहतर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधित्व की मांग करता है.

उन्होंने कहा, जब मैं पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला, तो मैंने उनसे हमारे समुदाय की स्थिति पर ध्यान देने को कहा था, इस पर प्रधानमंत्री ने सकरात्मक आश्वासन दिया था. इसके साथ एक बार फिर से उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार से राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग की. सबसे बड़ी बात ये है कि ये मांग उस वक्त सामने आई है जब यूपी में सभी राजनीतिक पार्टियां 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

12 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

13 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

25 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

31 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

44 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago