देश

‘सत्य निकेतन तो झांकी, असली हादसा बाकी?’ साउथ दिल्ली के ‘मोची विलेज’ की संकरी गलियों की खौफनाक हकीकत

Building Safety Delhi News: मॉल, चौड़ी सड़कें और आलीशान लाइफस्टाइल के लिए जानी जाने वाली ‘ब्यूटीफुल साउथ दिल्ली’ की चकाचौंध के पीछे एक बेहद खौफनाक, बदसूरत और जानलेवा हकीकत छिपी है. दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के साउथ कैंपस के पास स्थित सत्य निकेतन का ‘मोची विलेज’ इसका सबसे बड़ा जीता-जागता उदाहरण है. हालांकि 6 सितंबर को सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक पीजी इमारत पतन ने उस काले सच को बेपर्दा कर दिया है, जिसे अब तक लीपापोती करके छिपाया जाता रहा था.

इसी मामले की और गहराई से पोल खोलते हुए इंटरनेट पर @arjundeodia नाम के हैन्डल द्वारा एक वीडियो साझा किया गया है. वीडियो में दिखाई दे रही सत्य निकेतन के पास के इलाके की बेहद संकरी, अंधेरी और घनी गलियों को देखकर हर किसी के जेहन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या सत्य निकेतन का हादसा तो सिर्फ एक छोटी सी झांकी है, और कोई इससे भी बड़ा महा-हादसा होना अभी बाकी है?

 

क्या था 6 सितंबर का ‘सत्य निकेतन हादसा’?(Satya Niketan Building Collapse)

ज्ञात रहे 6 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे सत्य निकेतन स्थित ‘हॉस्टल डेज’ नाम की लगभग 50 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी. उस वक्त इमारत के बेसमेंट में बेहद लापरवाही से खुदाई और मरम्मत का काम चल रहा था. इस भयानक हादसे में 12 लोगों को मलबे से निकाला गया, जिनमें से 7 मासूम छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई छात्र अब भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं.

जांच में खुलासा हुआ कि यह इमारत मूल रूप से केवल ग्राउंड प्लस वन (G+1) के लिए पास थी, लेकिन लालच में आकर इस पर अवैध रूप से कई अतिरिक्त मंजिलें तान दी गईं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता, उनकी पत्नी उर्मिला और बेटे महेश को गिरफ्तार कर लिया है.

एंबुलेंस और फायर टेंडर का पहुंचना भी ‘नामुमकिन’

हादसे के बाद सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि सत्य निकेतन और उससे लगे मोची विलेज का शहरी ढांचा पूरी तरह चरमरा चुका है. मूल पुनर्वास कॉलोनी (Rehabilitation Colony) की इन संकरी गलियों में हवा और रोशनी का नामोनिशान नहीं है.

सबसे खौफनाक बात यह है कि गलियां इतनी संकरी हैं कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, एंबुलेंस या राहत-बचाव के लिए जेसीबी (JCB) जैसी भारी मशीनें यहां तक पहुंच ही नहीं सकतीं. यानी अगर किसी इमारत में आग लग जाए या कोई दूसरा ढांचा गिर जाए, तो अंदर फंसे छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालना केवल भगवान भरोसे ही रहेगा.

50 साल पुरानी इमारतों पर खड़ी की जा रहीं बहुमंजिला इमारतें

विशेषज्ञों और स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली में पीजी (PG) आवासों को विनियमित या कंट्रोल करने वाला कोई समर्पित और सख्त कानून ही नहीं है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के हजारों छात्र हर साल यहां पढ़ाई करने आते हैं. छात्र आवास की इसी भारी मांग का फायदा उठाकर मकान मालिक नियमों और सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ताक पर रख देते हैं.

दशकों पुरानी, कमजोर नींव वाली इमारतों पर बिना किसी स्ट्रक्चरल ऑडिट के अतिरिक्त मंजिलें खड़ी कर दी जाती हैं और बेसमेंट में अनधिकृत खुदाई की जाती है. पुरानी संरचनाओं पर यह अतिरिक्त भार कभी भी बड़े कत्लेआम की वजह बन सकता है.

यह भी पढ़ें: ‘1.5 फीट संकरी सीढ़ियां और जर्जर दीवारें…’ आखिर कितने सुरक्षित हैं दिल्ली के PG?

‘हाइप्ड’ साउथ दिल्ली से छंट रहा भ्रम का पर्दा

‘सौंदर्यपूर्ण साउथ दिल्ली’ की जो हाइप्ड और रंगीन छवि सोशल मीडिया पर बेची जाती है, सत्य निकेतन और मोची विलेज की ये तस्वीरें उस पर करारा तमाचा हैं. इस हादसे के बाद से आसपास के पीजी में रहने वाले छात्रों और उनके परिजनों के बीच गहरा खौफ का माहौल है. सुरक्षा की गंभीर कमियों और संभावित खतरों को देखते हुए अब बड़ी संख्या में छात्र विकल्प के तौर पर दूसरे सुरक्षित इलाकों में कमरों की तलाश कर रहे हैं.

वहीं प्रशासन अगर अब भी नहीं चेता और इन जानलेवा अवैध निर्माणों पर बुलडोजर नहीं चला, तो आने वाले दिनों में किसी और बड़े हादसे को टालना मुमकिन नहीं होगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

53 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago