देश

State Bank of India: एसबीआई का सर्वर डाउन, UPI और नेट बैंकिंग इस्तेमाल करने में उपभोक्ताओं को हो रही है परेशानी

State Bank of India: भारत में पिछले कुछ सालों से यूपीआई और ऑनलाइन पेमेंट का चलन काफी बढ़ गया है. लोग हर छोटे-बड़े भुगतान के लिए ऑनलाइन सर्विस का ही इस्तेमाल कर रहे है. लेकिन इस वक्त देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) के करोड़ों ग्राहकों को ऑनलाइन पेमेंट करने में तकनीकि दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि इस संबंध में अभी एसबीआई की ओर से कोई आधिकारी जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन कहा जा रहा है कि सर्वर डाउन (sbi server down today) होन की वजह से ये दिक्कतें हो रही हैं.

जानकारी के मुताबिक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मोबाइल एप योनो (SBI Yono), यूपीआई (sbi upi not working) और वेब पोर्टल (sbi site not working) दोनों ही सोमवार सुबह से डाउन चल रहे हैं. कई उपभोक्ता एप पर या नेट बैंकिंग के लिए पोर्टल पर लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं. अगर किसी ने लॉगइन कर भी लिया तो लेन-देन नहीं कर पा रहा है.

साल 2016 में हुए नोटबंदी के बाद से भारत में डिजिटल पेमेंट का चलन काफी बढ़ गया है. खुद पीएम मोदी डिजिटल भारत को बढ़ावा देने के लिए कई मौके पर बोल चुके हैं. इतना ही नहीं इनदिनों भारत से दूसरे कई देशों में यूपीआई के जरिए लेन-देन की सर्विस को शुरू किया गया है. पहले विदेशों में रहने वाले भारतीय लोगों को अपने परिजनों को पैसे भेजने में काफी दिक्कत होती थी. लेकिन इस सर्विस के बाद लोग अब आसानी से पेमेंट कर पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Corona Virus: फिर डराने लगे कोरोना वायरस के मामले, दोगुनी हुई रफ्तार, केरल और महाराष्ट्र में तेजी से बढ़े रहे केस

बता दें कि भारत में एक बड़ी आबादी यूपीआई लेन-देन पर निर्भर है. डेटा के मुताबिक, दिसंबर 2021 को एक महीने में ही यूपीआई के जरिए 456 करोड़ बार करीब 8.26 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ. इसके अलावा पूरे साल की बात करें तो जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 तक करीब 73 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ था. 2020 के मुकाबले 2021 में यह 110 फीसदी की बढ़ोतरी रही.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago