देश

Homi Jehangir Bhabha: वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा की मौत साजिश थी या दुर्घटना ? आज के दिन ही हुआ था निधन

Homi Jehangir Bhabha: भारत के परमाणु प्रोग्राम के जनक वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा की मृत्यु आज भी एक रहस्य है. 24 जनवरी, 1966 को न्यूयॉर्क जाते समय होमी जहांगीर भाभा का एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया था.

इसके तीन महीने पहले ही होमी भाभा ने ऑल इंडिया रेडियो को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन्हें मौका मिले तो भारत मात्र 18 महीने के अंदर परमाणु बम बना सकता है. इनकी मौत को लेकर रहस्य तब गहराने लगा जब साल 2008 में छपी एक किताब में इस क्रैश को अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए की साजिश बताया गया. इसके बाद से होमी भाभा की मौत का रहस्य और ज्यादा गहराता गया.

किताब में साजिश का जिक्र

होमी जहांगीर भाभा की मृत्यु को लेकर कहा गया कि अमेरिका नहीं चाहता था कि भारत के पास परमाणु शक्ति आ जाए इसलिए सीआईए ने भाभा की मौत की साजिश रची. साल 2008 में विदेशी पत्रकार ग्रेगरी डगलस की एक किताब ‘Conversation With the Crow’ में होमी भाभा की मौत के पीछे अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए की साजिश होने का दावा किया गया था.

इस तरह की बातों के पीछे अमेरिका की भारत को लेकर वह शंका थी जिसमें वह मानता था कि भारत इससे वंचित रहे. अमेरिका परमाणु ताकत को सिर्फ अपने पास ही रखना चाहता था. 1965 में भारत द्वारा पाकिस्तान से युद्ध जीत जीतने के बाद भारत परमाणु शक्ति की ओर तेजी से बढ़ने लगा था. यह देखकर अमेरिका चिंतित हो उठा. सीआईए अफसर रह चुके रॉबर्ट क्राउली ने अपनी किताब ‘Conversation With the Crow’ में भाभा के प्लेन क्रैश के पीछे साजिश की बात मानी थी.

एक पर्वतारोही ने भी किया था खुलासा

बात साल 2017 की है जब डैनियल रोश नाम के एक पर्वतारोही ने इस बात का दावा किया था कि उसे भाभा के क्रैश विमान के कुछ अवशेष मिले हैं. उसने दावा किया कि दो विमानों के टकराने से यह हादसा हुआ था.

रोश ने का मानना है कि भाभा का विमान एक इटालियन एयरक्राफ्ट से टकराया होगा. इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन के कम रहने पर टक्कर के बाद विस्फोट होने की आशंका कम है. रोश ने होमी भाभा को लेकर  कहा था कि, ”उन्हें नहीं पता कि यह हादसा था या साजिश और भाभा भारत को पहला परमाणु बम बनाकर देने वाले थे.

इसे भी पढ़ें: Gujrat: गाय के गोबर से बने घरों पर नहीं होता एटॉमिक रिएक्शन का असर- गुजरात कोर्ट की टिप्पणी

कम दिनों में ही विश्व में गूंजने लगा था भाभा का नाम

कैम्ब्रिज से पढ़ाई करने वाले डॉ. होमी जहांगीर भाभा एक जाने-माने न्यूक्लियर फिजिसिस्ट थे. भाभा कम समय में ही अपने काम को लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर जाने जाते थे. वर्ल्ड वॉर 2 के दौरान होमी जहांगीर भाभा जब भारत आए तो भारत से उन्हें यहां से इतना लगाव हुआ कि फिर वापस लौट कर नहीं जा पाए.

होमी भाभा ने भारत में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस में सीवी रमन की लैब से काम करना शुरू किया था. अपने आगे के सफर में वे मुंबई में स्थित टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के फाउंडर और डायरेक्टर बने.

Rohit Rai

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

44 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago