कांग्रेस नेता हुसैन दलवई. (फोटो ANI)
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है. इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलई ने आरएसएस को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने RSS को आतंकवादी संगठन करार दिया है, जिसमें लोगों को हिंसा सिखाई जाती है.
हुसैन दलवई ने अपने बयान में कहा, आरएसएस एक आतंकी संगठन है, जहां पर लोगों को हिंसा सिखाई जाती है. आरएसएस बच्चों को सिर्फ झूठ बोलना, हिंसा, महात्मा गांधी की वजह से भारत का बंटवारा हुआ जैसी चीजें सिखाता है.
आरएसएस पर उन्होंने बेहद ही संगीन आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, “आरएसएस एक आतंकी संगठन है और इसका सबूत मेरे पास है. पहला सबूत ये है कि जनसंघ के संस्थापक की हत्या कर दी गई थी, जिसकी जांच के लिए बलराज मधोक के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई थी.”
हुसैन दलवई ने आगे कहा, मामले की जांच कर रहे बलराज मधोक ने तीन महीने तक हर जगह घूम-घूमकर रिपोर्ट तैयार की थी. मधोक बनारस और अन्य जगहों पर भी गए, लेकिन उन्होंने उस रिपोर्ट छिपाकर रखा गया. बाद में मधोक ने एक किताब लिखी, जिसमें उन्होंने इस रिपोर्ट के बारे में सबकुछ बताया.
यह भी पढ़ें- Maharashtra: “…तो उन्हें सांप सूंघ गया”, PM Modi के इस बयान से महाविकास आघाड़ी को मिर्ची लगना तय
हुसैन दिलवई ने ये भी कहा कि महात्मा गांधी की हत्या के लिए RSS जिम्मेदार है, लेकिन उन्होंने कभी इसके लिए माफी नहीं मांगी. उन लोगों ने कभी ये नहीं कहा कि महात्मा गांधी हत्या उनकी गलती की वजह से हुई.
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…