देश

एसडीएम ज्योति मौर्या की जेठानी ने आलोक मौर्या के खिलाफ दर्ज कराई FIR, अप्राकृतिक संबंध बनाने और दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश की चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या का मामला अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ कि अब आलोक मौर्या पर एक और FIR दर्ज कराई गई है. ये एफआईआर आलोक मौर्या की भाभी ने दर्ज कराई है. ज्योति मौर्या की जेठानी शुभ्रा मौर्या ने प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाने में मामला दर्ज कराया है. जिसमें उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, प्रताड़ित किए जाने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाने का आरोप लगाया है.

आलोक मौर्या की भाभी ने दर्ज कराई FIR

शुभ्रा मौर्या ने आलोक मौर्या समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जिसमें शुभ्रा मौर्या के पति विनोद मौर्या, ससुर राम मुरारी मौर्या, सास लीलावती, जेठ अशोक मौर्या, जेठानी प्रियंका मौर्या और ज्योति के पति आलोक मौर्या के अलावा एक अज्ञात शामिल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है उनमें आईपीसी की धारा 498ए, 377, 354, 452, 323, 504, 506, 427 और दहेज अधिनियम 1961 की धारा तीन व चार शामिल है.

ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

शुभ्रा मौर्या पेशे से टीचर हैं. शुभ्रा मौर्या ने ज्योति मौर्या का समर्थन किया था. अब उसने भी केस दर्ज कराया है. उनका आरोप है कि ससुराल में उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है. उनके पति मारपीट करते हैं और जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाते हैं. मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं.

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Masjid Survey Live Updates: कोर्ट के आदेश पर शुरू हुआ ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे, ASI की 30 सदस्यीय टीम अंदर मौजूद

गौरतलब है कि इससे पहले आलोक मौर्या पर उनकी एसडीएम पत्नी ज्योति मौर्या ने कई आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई थी. वहीं आलोक मौर्या ने ज्योति मौर्या का जिला कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर होने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया था. कुछ दिनों तक ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

3 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago