देश

Search Operation In J&K: मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड, आतंकियों की तलाश में भारतीय सेना चला रही सर्च ऑपरेशन

Search Operation In J&K: जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ में आतंकियों की तलाश के लिए सेना की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. शनिवार को तीसरे दिन भी सेना का ऑपरेशन जारी है. सर्च ऑपरेशन को ध्यान में रखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. अभी तक आतंकियों की कोई खबर नहीं मिलने पर सैन्य अधिकारियों को संदेह हो गया है कि आतंकी बचकर फरार हो गए हैं. आज भी जमीनी अभियान के साथ ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद से राजौरी और पुंछ के घने जंगलों में आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बल अभियान चला रहे हैं.

3 अज्ञात शव मिले थे

बता दें कि बीते गुरुवार को पुंछ जिले में सेना के 2 वाहनों पर आतंकियों ने घात लगाकर हमले किए थे. हमले के एक दिन बाद शुक्रवार (22 दिसंबर) को घटनास्थल पर 3 शव बरामद हुए थे. ये शव किसके थे, कहां से आए थे, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पुंछ के डिप्टी कमिश्नर चौधरी मोहम्मद यासीन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनय कुमारतीन लोगों की मौत की सूचना मिलने पर बुफलियाज पहुंचे थे. वहीं डिवीजनल कमिश्नर रमेश कुमार सुरनकोट पहुंचे थे.

आतंकियों की तलाश में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

आतंकियों की तलाश के लिए सेना के जवान इलाके की हवाई निगरानी कर रहे हैं. इसके अलावा ड्रोन की भी मदद ली जा रही है. वहीं कई टीमें जमीनी सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. हमले को लेकर जांच कर रही भारतीय सेना ने जानकारी हासिल करने के लिए एक दर्जन स्थानीय लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

28 आतंकी मार गिराए गए

सेना के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में पुलिस एसओजी और सीआरपीएफ की मदद से बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जिसके के लिए सुरक्षा बलों को इन क्षेत्रों में भेजा गया है. बता दें कि बीते तीन वर्षों के दौरान राजौरी और पुंछ इलाके में आतंकी हमलों में वृद्धि देखी गई है. एलओसी से सटे जिले में इस साल अब तक 24 जवान शहीद हो गए हैं और 7 नागरिकों की मौत हुई है. हालांकि सुरक्षा बलों ने 28 आतंकियों को मार गिराया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश को कबूल नहीं है ललन की लालू से दोस्ती, खुद संभालेंगे JDU की कमान! जानिए ‘सुशासन बाबू’ का सियासी प्लान

21 दिसंबर को हुआ था हमला

गौरतलब है कि 21 दिसंबर की शाम को राजौरी पुंछ के सुरनकोट उपखंड में डेरका गली और बुफलियाज के बीच घने वन क्षेत्रों में दानार सवानिया मोड़ पर आतंकियों ने सेना के 2 वाहनों पर हमला कर दिया था. जिसमें 4 जवान शहीद हो गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

38 minutes ago

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

54 minutes ago

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले सोने-चांदी की चाल में यू-टर्न, 3000 रुपये तक उछले दाम; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…

55 minutes ago

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

2 hours ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

3 hours ago