देश

लद्दाख के पहले SEC सुधांशु पांडे की अध्यक्षता में हुई मतदाता सूची, परिसीमन और पंचायत चुनाव पर बैठक

लद्दाख के राज्य चुनाव आयुक्त सुधांशु पांडे ने लेह के सिविल सचिवालय में केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूची, परिसीमन और पंचायत चुनाव के मुद्दों और प्रावधानों पर बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान पूर्व आईएएस सुधांशु पांडे ने कहा कि लद्दाख में पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराना उनकी प्राथमिकता होगी. साथ ही उन्होंने लद्दाख में पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची और न्यायसंगत परिसीमन के महत्व पर जोर दिया.

सुधांशु पांडे ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान मुख्य फोकस क्षेत्रों में से एक मतदाता सूची की तैयारी और रखरखाव होगा, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आवश्यक है. इसके अलावा, वह लद्दाख की जनसंख्या जनसांख्यिकी के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों के समान वितरण को सुनिश्चित करने के लिए परिसीमन प्रक्रिया की देखरेख करेंगे.

राज्य चुनाव आयुक्त ने लद्दाख में प्रत्येक पात्र मतदाता के मतदाता सूची में जोड़े जाने की प्रतिबद्धता दोहराई. इस बैठक में चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता की प्रतिबद्धता दोहराई गई. वहीं इस बात पर भी जोर दिया गया कि ये सिद्धांत लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं.

पूर्व आईएएस अधिकारी सुधांशु पांडे ने शनिवार को लद्दाख के पहले राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में शपथ ली थी, जहां उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी डी मिश्रा ने राज निवास में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

ये भी पढ़ें: लद्दाख की राजधानी में सड़क सुरक्षा पर तीन दिवसीय MoRTH की वर्कशॉप हुई संपन्न, परिवहन अधिकारियों को बताई गईं जरूरी बातें

लद्दाख के पहले SEC हैं सुधांशु पांडे

जम्मू-कश्मीर कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी पांडे, 2019 में केंद्र-शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख के पहले चुनाव आयुक्त हैं. उपराज्यपाल ने नए एसईसी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें केंद्र-शासित प्रदेश में पंचायती राज संस्थानों के आगामी चुनावों की तैयारी भी शामिल थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago