देश

Kasganj: बाइक सवार दबंगों ने गणेश विसर्जन यात्रा पर की अंधाधुंध फायरिंग, मचा हड़कम्प, जख्मी श्रद्धालु हॉस्पिटल में भर्ती

जुम्मन कुरैशी. यूपी के कासगंज में गणेश विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं पर बाइक सवार दबंगों ने मामूली विवाद के चलते अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इसके बाद विसर्जन यात्रा में हड़कम्प मच गया. दबंगों के द्वारा की गई इस फायरिंग में दो बाइक सवार श्रद्धालु गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज़ के लिये अलीगढ़ रेफर किया गया है. वहीं, एक अन्य युवक को गोली जख्‍मी करते हुए निकल गई. सूचना पाकर मौक़े पर पहुँची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

संवाददाता के अनुसार, फायरिंग की यह घटना कासगंज शहर के कासगंज सोरो रोड पर स्थित LIC ऑफिस के समीप की है. जहां गणेश विसर्जन करने जा रहे दो बाइक सवार श्रद्धालुओं पर मामूली विवाद के चलते बाइक सवार दबंगों ने फायरिंग कर दी और इस फायरिंग में कासगंज शहर के मोहल्ला चंदन नगर के रहने वाले बॉबी कश्यप और अभिषेक कश्यप के पेट में गोली लग गई, जबकि तीसरे युवक अर्जुन के गोली जख्‍मी करते हुए निकल गई. इस घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

घटना के बाद सभी को इलाज़ के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां गोली लगने से घायल हुए बॉबी और अभिषेक को इलाज़ के लिये अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर सीओ सिटी अजीत चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौक़े पर पहुंच गए. दूसरी ओर पुलिस हमलावरों के बारे में जानकारी लेकर आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है. इस पूरे मामले को लेकर जितेंद्र कुमार दुबे, एएसपी कासगंज सौरभ दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. हमलावरों की तलाश की जा रही है. इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें 6 नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

यह भी पढ़िए: हिंदुत्‍व और सनातन पर विवादित बयान देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पर राजभर का हमला, बोले- सपा जब तक रसातल में न चली जाए, वहीं डटे रहना

घटना का ये कारण आया सामने

घटना में घायल हुए अर्जुन के पिता मानपाल सिंह ने बताया की, उनके बेटे और भतीजे को नौरथा गांव के रहने वाले राजीव ने गोली मारी है, क्योंकि राजीव हमारे स्विमिंग पूल पर अपने तमाम दोस्तों के साथ नहाने आता था और जब बेटा और भतीजा पैसा मांगता तो नही देता था और इसी रंजिश के चलते उसने साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago