देश

PM Modi Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, दावणगेरे में रोड शो के बीच गाड़ी के करीब पहुंचा युवक

PM Modi Security Breach: कर्नाटक में एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. कर्नाटक के दावणगेरे में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के रोड शो के दौरान सुरक्षा में सेंध लगी है और यह तीन महीने के अंदर दूसरी बार हुआ है. एक युवक पीएम मोदी के रोड शो के दौरान उनकी तरफ तेजी से दौड़ता आ रहा था, हालांकि मुश्तैद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उस युवक को पकड़ लिया.

शनिवार को पीएम मोदी कर्नाटक के दौरे पर थे. इस दौरान दावणगेरे में पीएम मोदी के रोड के दौरान एक शख्स अचानक दौड़ते हुए उनकी गाड़ी की तरफ आने लगा. हालांकि, इस बीच तुरंत ही सुरक्षा में लगे जवान हरकत में आए और उन्होंने युवक को दबोच लिया. इसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है. पीएम मोदी के काफिले के पास शख्स के आने को गंभीर मामला माना जा रहा है. तीन महीने में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक हुई है.

पीएम के रोडशो के दौरान सड़क के दोनों तरफ बैरिकेड लगाए गए थे. यहां मौजूद लोगों को पहले से बता दिया गया था कि बैरिकेड को पार करके सड़क की तरफ नहीं आना है. लेकिन रोड शो के दौरान जैसे ही पीएम मोदी वहां से गुजरने लगे, तुरंत युवक तेजी से आगे बढ़ते हुए उनकी गाड़ी की तरफ जाने लगा.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की सांसदी जाने पर चुप हैं नीतीश कुमार, क्या फिर मारेंगे पलटी? क्या हैं इस खामोशी के सियासी मायने

हुबली में बच्चा कथित तौर पर माला पहनाने पीएम के पास आ गया था

इसके पहले, हुबली में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था जब एक बच्चा पीएम मोदी के करीब आ गया था. छठी क्लास में पढ़ने वाला यह बच्चा पीएम मोदी को कथित तौर पर माला पहनाना चाहता था. रोड शो के दौरान पीएम मोदी लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तभी वह बच्चा पीएम मोदी के करीब पहुंचने ही वाला था कि एसपीजी के जवानों ने बच्चे के हाथ से माला ले ली थी और उसे वापस भेज दिया था. इसे पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक माना गया था. लेकिन कर्नाटक पुलिस ने इसे पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला नहीं माना था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

5 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

11 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

12 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

30 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

46 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

50 minutes ago