Seema Haider Dance Viral Video: अपने चार बच्चों के साथ अपने प्यार के लिए पाकिस्तान से भागकर अवैध तरीके से भारत पहुंची सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं. कभी सीमा के भारत आने की कहानी ने सुर्खियां बटोरी थीं, तो अब उनकी हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस बार वजह है उनका दूसरा पति सचिन मीणा, जिसके साथ सीमा का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.
इंस्टाग्राम पर सामने आए इस वीडियो में सीमा और सचिन हरियाणवी गाने की धुन पर जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं. सीमा क्रीम कलर के सूट में देसी अंदाज़ में ठुमके लगाती नजर आ रही हैं, वहीं सचिन अपने मजेदार एक्सप्रेशंस और अनोखे मूव्स से लोगों को हंसी में डुबो रहे हैं. यही वजह है कि कई यूजर्स इस वीडियो से स्क्रीनशॉट लेकर मीम्स बना रहे हैं.
वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट seema____sachin10 से शेयर किया गया है और अब तक लाखों व्यूज हासिल कर चुका है. सीमा-सचिन का यह डांस देख फैंस लगातार मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई लिख रहा है, ‘बॉलीवुड को टक्कर दे रहे हैं ये दोनों’, तो कोई कह रहा है, ‘सचिन भाई, आपके एक्सप्रेशंस का कोई मुकाबला नहीं’. वहीं कुछ यूजर्स का सुझाव है कि इस जोड़ी को अब किसी रियलिटी शो में बुलाया जाना चाहिए.
हालांकि, हर कोई इस वीडियो को लेकर खुश नहीं है. कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं कि हाल ही में सचिन के दादा का निधन हुआ है और ऐसे समय में इस तरह की डांस वीडियो पोस्ट करना सही नहीं है.
गौरतलब है कि सीमा हैदर पिछले साल पाकिस्तान से अपने बच्चों के साथ नेपाल होते हुए भारत आई थीं और यहीं ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन मीणा के साथ शादी कर ली. उनकी प्रेम कहानी उस वक्त सीमा पार सुर्खियों में छा गई थी. तब से लेकर अब तक यह कपल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहता है. हर नया वीडियो वायरल हो जाता है और लोगों के बीच चर्चा छेड़ देता है.
ये भी पढ़ें: Ajab Gajab: हे भगवान, ब्राजीलियन बहू ने पार्टी में बुजुर्गों के साथ की ऐसी हरकतें, फिर जो हुआ…
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…