देश

Bharat Express: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ‘भारत एक्सप्रेस’ चैनल की लॉन्चिंग पर दी शुभकामनाएं, कहा भारत का मीडिया सशक्त है

Bharat Express Launch: ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल लॉन्च हो गया है. दिल्ली के होटल अंदाज में न्यूज चैनल की लॉन्चिंग का कार्यक्रम का आयोजन हुआ. लॉन्चिंग सेरेमनी में देश के जाने-माने पत्रकार उदय शंकर मुख्य अतिथि थे. इस मेगा इवेंट में विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने चैनल की लॉन्चिंग पर कहा कि, यूं तो सैकड़ों चैनल हैं देश में लेकिन आज यह कहते हुए मुझे बड़ी खुशी हो रही है, भारत एक्सप्रेस जिसका जो मूल सिद्धांत, जिसकी जो आत्मा है सत्य साहस और समर्पण ये भारतीय संस्कृति भारतीय सभ्यता, भारत की सियासत, भारत के संस्कार और भारत के इस लोकतंत्र के लिए एक इतनी आवश्यक बने, जिससे लोग कह सकें भारत का मीडिया सशक्त है और चौथा स्तंभ है लोकतंत्र का. मैं उपेन्द्र राय जी को और उनकी टीम को बहुत शुभकामनाएं देता हूं.

इसे भी पढ़ें: Bharat Express: चुनौतियां आने पर सत्य विरक्त होता है- बोले ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय

लॉन्चिंग कार्यक्रम में पहुंची दिग्गज हस्तियां

लॉन्चिंग कार्यक्रम में राजनीति से लेकर कला और संस्कृति के क्षेत्र के जाने-माने चेहरों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी. ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘न्यूज चैनल’ के जरिए देखने को मिलेगी.

‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय की कोशिश है कि दर्शकों को ‘व्यूज कम और न्यूज ज्यादा’ दिखाई जाए. लॉन्चिंग के साथ ही शाम सात बजे से सत्य, साहस और समर्पण के संकल्प के साथ भारत एक्सप्रेस देश, दुनिया से लेकर खेल और मनोरंजन जगत की खबरें आप तक पहुंचाएगा.

Rohit Rai

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago