घटनास्थल पर तैनात पुलिस (फोटो सोशल मीडिया)
Deoria Murder News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सनसनीखेज वारदात में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और दो मासूम समेत 6 लोगों की हत्या कर दी गई है. इस मामले में बतया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. घटनाके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस के आलाधिकारियों ने पहुंचकर जायजा लिया. गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. दूसरी ओर घटना के बाद से घर-परिवार में चीख- पुकार मच गई. इस वारदात से लोगों की रूह कांप उठी है.
यह घटना देवरिया के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव से सामने आई है. यहां पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है. छह लोगों की हत्या की खबर ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है. इस वारदात को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि, जनपद देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद के चलते एक ही परिवार के छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
ये भी पढ़ें- Sanatam dharma: “दशहरे में सनातन विरोधियों का दहन होगा पुतला” रामलीला महासंघ ने बैठक के बाद किया ऐलान
मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव भी शामिल हैं. दूसरी ओर घटना के प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ ने आरोपी पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच कर सत्यप्रकाश दुबे को मार डाला है. इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने दो मासूम, महिला और एक अन्य की हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई. मौके पर पुलिस पहुंच गई. वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी है कि गांव में एक व्यक्ति से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है. इसी को लेकर सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और फिर झगड़ा इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच गोली चलने लगी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. मौके पर पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को काबू में कर लिया है. तनाव का माहौल देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है. दूसरी ओर गांव में पीएसी जवानों को भी भेजा जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
-भारत एक्सप्रेस
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…
28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…