सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे
देश के पांच राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ बीजेपी शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है, तो वहीं कांग्रेस ने अभी तक सीएम फेस को लेकर कोई भी निर्णय नहीं लिया है. ऐसे में एबीपी ने सी-वोटर के साथ मिलकर एक चुनावी सर्वे किया है. जिसमें चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं. इस सर्वे में कई बातों को लेकर लोगों की राय ली गई. जिसमें लोगों ने अलग-अलग विचार दिए.
सर्वे के दौरान लोगों से पूछा गया कि अगर बीजेपी चुनाव में सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को टिकट देती है तो उससे पार्टी कितना फायदा होगा. इसपर 41 फीसदी लोगों का मानना है कि इससे बहुत ज्यादा फर्क पड़ेगा. 17 फीसदी मानते हैं कि बिल्कुल भी फायदा नहीं होगा. इसके अलावा 34 प्रतिशत लोगों ने कहा इस बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं.
दूसरा सवाल- क्या केंद्रीय मंत्रियों-सांसदों को चुनाव लड़ाने से सीएम पद के लिए बीजेपी में गुटबाजी बढ़ेगी? जिसपर लोगों ने अपनी राय दी. 46 प्रतिशत लोगों का कहना है कि इससे गुटबाजी बढ़ेगी. 37 फीसदी का मानना है कि कोई गुटबाजी नहीं होगी, इसके अलावा 17 प्रतिशत लोग इसपर कुछ कह नहीं सकते हैं.
सर्वे में तीसरा सवाल लोगों से पूछा गया कि क्या 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा नए चेहरों को मौका देगी? इसपर 57% लोगों ने कहा कि नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है. 17 फीसदी लोगों ने कहा नहीं, इसके अलावा 26 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कुछ कह नहीं सकते हैं.
मध्य प्रदेश में बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ने से बीजेपी को फायदा होगा या नुकसान? इस सवाल पर 41 फीसदी ने कहा कि फायदा होगा, 43 फीसदी का मानना है कि नुकसान होगा और 16 प्रतिशत कुछ सह नहीं सकते. वहीं 2024 में विपक्ष को पीएम चेहरे के साथ चुनाव लड़न के सवाल पर 50 फीसदी ने कहा कि विपक्ष पीएम चेहरे का ऐलान कर चुनाव लड़े. 22 फीसदी ने मना किया तो 28 फीसदी कुछ कह नहीं सकते ही स्थिति में रहे.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…