देश

शेयर मार्केट में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 1,272 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे 4 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिली. बाजार के करीब सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं. कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 1,272 अंक या 1.49 प्रतिशत गिरकर 84,299 और निफ्टी 368 अंक या 1.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,810 पर बंद हुआ.

निवेशकों के 4 लाख करोड़ डूबे

गिरावट का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों की ओर से किया गया. निफ्टी बैंक 856 अंक या 1.59 प्रतिशत के दबाव के साथ 52,978 पर बंद हुआ. मंदी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर लिस्टेड सभी सूचीबद्ध कंपनियां का मार्केट कैप करीब 4 लाख करोड़ रुपये कम होकर 474 लाख करोड़ रुपये रह गया.

Sensex पैक में लूजर्स कंपनियां

सेंसेक्स (Sensex) पैक में जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टाइटन और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स थे. रिलायंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, एसबीआई, इन्फोसिस और सनफार्मा टॉप लूजर्स थे.

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में कम गिरावट देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 227 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,153 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 62 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,179 पर बंद हुआ.

यह भी पढ़ें- ‘हिन्दू को फ्लावर समझते हो क्या, फ्लावर नहीं हम…’, महाराष्ट्र BJP विधायक राणे बोले- कोई आंख दिखाएगा तो छोड़ेंगे नहीं

ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा सबसे ज्यादा गिरने वाले इंडेक्स थे. मेटल और मीडिया इंडेक्स ही हरे निशान में बंद हुए.

एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार रूपक दे का कहना है कि निफ्टी पिछले कारोबारी सत्र में कमजोर बंद हुआ था. आज के सत्र में निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली. यह दिखाता है कि बाजार का सेंटिमेंट छोटी अवधि में कमजोर बना हुआ है. अगर निफ्टी 25,750 को तोड़ता है तो और नीचे जा सकता है. हालांकि, 26,000 अभी एक रुकावट का स्तर है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

47 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

51 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago