देश

UP News: पुलिस लाइन में करती हैं देह व्यापार का धंधा, दो पुलिसकर्मियों की पत्नियों पर आरोप, SP ने कहा- झूठा है आरोप

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की पुलिस लाइन में सेक्स रैकेट का सनसनीखेज मामला अब एक नया मोड़ ले लिया है. पुलिस लाइन में देह व्यापार का धंधा करने और मादक पदार्थ बेचने का आरोप लगा था. इस मामले का पुलिस अधीक्षक ने खंडन करते हुए कहा कि ये आरोप झूठा और मनगढ़ंत हैं.

पुलिस लाइन में रहने वाले दो पुलिसकर्मियों की पत्नियों पर देह व्यापार का धंधा करने और मादक पदार्थ बेचने का आरोप लगा था. ये आरोप कोई नहीं बल्कि वहां रहने वाले 17 पुलिसकर्मी थे. इन आरोप के सामने आने के बाद एसपी ने जांच टीम गठित किया था.

एसपी ने किया खंडन

जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने इस मामले का खंडन करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों और उनकी पत्नियों पर लगे देह व्यापार के आरोप झूठे और मनगढ़ंत है. सोशल मीडिया और अखबरों की ये खबर (UP News) असत्य और निराधार है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार का एक शिकायत पत्र अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दिया गया था. प्रतिसार निरीक्षक की जांच में झूठा और निराधार पाया गया.

मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग

एसपी सोनभद्र डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र में जो शिकायतकर्ता दर्शाए गए हैं, उन सभी ने कोई शिकायत न देना, अपने फर्जी नाम और हस्ताक्षर किसी अज्ञात के द्वारा किया जाना बताया है. उन्होंने बताया कि उन पुलिसकर्मियों द्वारा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें : IPS Laxmi Singh: आईपीएस लक्ष्मी सिंह बनीं प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर, संभालेंगी नोएडा की कमान, रच चुकी हैं कई कीर्तिमान

गौरतलब है कि 17 पुलिसकर्मियों द्वारा एक शिकायत दिए जाने का मामला सामने आया था. जिसमें आरोप लगया गया था कि पुलिस लाइन में रहने वाले दो पुलिसकर्मियों की पत्नियां देह व्यापार का धंधा करती हैं, साथ ही मादक पदार्थ भी बेचती हैं. इताना ही नहीं आरोप था कि दोनों महिलाओं ने वाराणसी और प्रयागराज में लाखों रुपए की संपति खड़ी कर दी है. शिकायत पत्र में इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कुछ महिला कांस्टेबलों का नाम भी था. बहरहाल, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ. यशवीर सिंह की जांच में ये पूरा मामला झूठा और निराधार पाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

2 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago