देश

शहडोल के अस्पताल में ‘डॉक्टर या कसाई’? ऑपरेशन के बदले मांगे 25 हजार, मरीज की हालत नाजुक

Shahdol District Hospital Fraud: शहडोल/अनिल पाण्डेय: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले का मुख्य चिकित्सालय एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते विवादों के घेरे में है. यहाँ के एक सरकारी सर्जन पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक गरीब मरीज की जान बचाने के बदले मोटी रकम की रिश्वत ली. यह घटना न केवल डॉक्टर के पेशे को कलंकित करती है, बल्कि जिला अस्पताल प्रबंधन की निगरानी पर भी सवालिया निशान लगाती है.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, धनपुरी निवासी शिराजुद्दीन ने अपनी बीमार पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान ऑपरेशन की जरूरत पड़ने पर अस्पताल के सर्जन डॉ. वीपी पटेल ने कथित तौर पर ऑपरेशन करने के एवज में 25 हजार रुपये की मांग की. पीड़ित परिवार, जो पहले से ही बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, इस भारी-भरकम राशि की मांग सुनकर दंग रह गया.

रिश्वत के बाद भी नहीं सुधरी हालत

परिजनों का आरोप है कि 12 फरवरी को महिला का ऑपरेशन होना तय था, लेकिन डॉक्टर ने साफ कह दिया कि जब तक 25 हजार रुपये नकद नहीं मिलेंगे, वे ऑपरेशन टेबल तक नहीं जाएंगे. काफी मिन्नतें करने के बाद परिजनों ने किसी तरह पैसों का इंतजाम किया और ऑपरेशन के बाद डॉक्टर को नकद राशि सौंप दी.

हैरान करने वाली बात यह है कि ऑपरेशन के 22 दिन बीत जाने के बाद भी मरीज की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है. अब डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर करने का दबाव बना रहे हैं.

पुराना है शिकायतों का नाता

यह पहली बार नहीं है जब डॉ. वीपी पटेल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हों. स्थानीय लोगों और पूर्व मरीजों का कहना है कि डॉक्टर के खिलाफ पहले भी अवैध वसूली की शिकायतें सिविल सर्जन तक पहुँची हैं. बावजूद इसके, विभाग की ओर से कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई, जिससे डॉक्टर के हौसले बुलंद हैं. अस्पताल की कार्यप्रणाली अब गरीब मरीजों के लिए ‘कोढ़ में खाज’ साबित हो रही है.

प्रशासनिक रुख और जांच का भरोसा

इस पूरे मामले में पीड़ित पक्ष ने जिला अस्पताल की सिविल सर्जन शिल्पी सराफ से लिखित शिकायत की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. हालांकि, पीड़ित परिवार का कहना है कि वे अब जांच के नाम पर होने वाली लीपापोती से डरे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: हरदोई के रिक्शा चालक के खाते में आए 38.5 करोड़? Income Tax का नोटिस देख उड़े होश, जानें क्या है पूरा सच

सरकारी अस्पतालों का निर्माण समाज के उस वर्ग के लिए किया गया है जो निजी अस्पतालों का खर्च वहन नहीं कर सकता. लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो आम आदमी कहाँ जाए? शहडोल जिला अस्पताल की यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार की गहरी जड़ों को उजागर करती है. अब देखना यह है कि प्रशासन पीड़ित को न्याय दिलाता है या एक बार फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

23 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

43 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

46 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

55 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

1 hour ago