देश

शहडोल में ऑनलाइन गेमिंग का खूनी खेल; उजड़ गया पूरा परिवार, कर्ज और मौत के जाल ने छीनीं तीन जिंदगियां

MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने न सिर्फ इलाके को सन्न कर दिया है, बल्कि ऑनलाइन गेमिंग के जानलेवा शौक पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में रहने वाले एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां अब मातम में बदल चुकी हैं. 24 फरवरी की उस काली रात ने एक-एक कर परिवार के तीन सदस्यों को मौत की नींद सुला दिया.

ताजा अपडेट यह है कि इस दर्दनाक घटना में अब तीसरी मौत भी हो गई है. मेडिकल कॉलेज शहडोल में आठ दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहीं मां राजकुमारी ने भी आखिरकार दम तोड़ दिया. उनसे पहले 25 फरवरी को ही उनके पति शंकर लाल गुप्ता और जवान बेटी स्वाति गुप्ता की मौत हो चुकी थी.

एविएटर और ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली जान

पुलिस की शुरुआती जांच और स्थानीय चर्चाओं में जो हकीकत सामने आई है, वह बेहद डरावनी है. बताया जा रहा है कि घर के मुखिया शंकर लाल गुप्ता को BDG और एविएटर जैसे ऑनलाइन सट्टे वाले गेम्स की लत लग गई थी. शुरुआत में शायद छोटे मुनाफे दिखे हों, लेकिन धीरे-धीरे वह इस दलदल में ऐसे फंसे कि लाखों रुपये हार गए.

जब कर्ज का बोझ सिर से ऊपर हो गया और समाज में बदनामी का डर सताने लगा, तो शंकर लाल ने एक ऐसा खौफनाक फैसला लिया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. उन्होंने खुद को खत्म करने के साथ-साथ अपने परिवार को भी मिटाने की साजिश रच डाली.

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर अग्निकांड: NH-27 पर ‘राजा लाइन होटल’ समेत कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

कोल्डड्रिंक में घुला था ‘मौत का जहर’

24 फरवरी की रात, शंकर लाल ने कोल्डड्रिंक में जहर मिलाया और पहले अपनी पत्नी राजकुमारी और बेटी स्वाति को पिला दिया. इसके बाद उन्होंने खुद भी उसे पी लिया. जब तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी, तो चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े और उन्हें अस्पताल ले गए. लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था; पिता और बेटी अगले ही दिन चल बसे, और अब आठ दिनों के संघर्ष के बाद मां ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया.

पीछे रह गया इकलौता मासूम बेटा

इस पूरी तबाही में सबसे ज्यादा दुखद कहानी 15 साल के बेटे अनिकेत गुप्ता की है. वह उस रात घर पर मौजूद नहीं था, इसलिए उसकी जान तो बच गई, लेकिन अब वह इस दुनिया में बिल्कुल अकेला रह गया है. सोचिए उस बच्चे पर क्या गुजर रही होगी जिसके सिर से एक झटके में मां-बाप और बहन का साया उठ गया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago