फोटो-सोशल मीडिया
Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के गांव सिहरान निवासी ताहिर अली ने मंगलवार को एसपी ऑफिस में खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और फिर आग का गोला बनकर इधर-उधर दौड़ने लगा. उसे बचाने के लिए सिपाहियों ने कंबल डाल कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ताहिर अली गंभीर रूप से झुलस चुका था. उसे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. बता दें कि खुद को आग के हवाले करने से पहले ताहिर अली ने गाड़ी गायब होने के मामले में पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया था. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना करीब दोपहर 12 बजे की है.
इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि, “शाहजहाँपुर में पिकप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज न करने से आहत जिस युवक ने SP ऑफिस के सामने पहुंच कर आग लगाई है, उसको तत्काल सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा दी जाए और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुक़दमा दर्ज कर सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाए.” इसी पोस्ट में अखिलेश ने आगे लिखा है कि, “जब FIR इतनी कम होती हैं तब तो NCRB की रिपोर्ट में उप्र की क़ानून-व्यवस्था की इतनी दुर्गत दिखाई देती है. अगर सच में हर अपराध की रिपोर्ट लिखाई जाए तो पता नहीं उप्र में तथाकथित अमृतकाल ही शर्म से आत्मदाह न कर ले.”
ये भी पढ़ें-UP News: 10 रुपये की लिपस्टिक के चक्कर में तलाक लेने पहुंचे पति-पत्नी…मामला सुन पुलिस भी हैरान
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, एक युवक ने ताहिर अली की दो पिकअप गाड़ियां किराये पर ली थीं. कुछ समय बाद उसने किराया देने से मना कर दिया था. इस पर ताहिर अली शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा. इस पर पुलिस ने गाड़ी को चौकी में खड़ा करवा दिया था, लेकिन इसके बाद ही उसकी गाड़ी पुलिस चौकी से गायब हो गई. इसी को लेकर ताहिर अली बराबर अपनी गाड़ी का पता लगाने के लिए थाने के चक्कर काट रहे थे. इस पूरे प्रकरण को लेकर ताहिर अली ने आरोप लगाया है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही थी. इससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. फिलहाल गंभीर हालत में ताहिर का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में जारी है.
घटना को लेकर एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि, तीन लोगों के उकसाने पर ताहिर अली ने खुद को आग लगाई है. जानकारी होते ही स्टाफ ने तुरंत आग को बुझा दिया था. पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है. इसी के साथ ही अशोक कुमार मीणा ने कहा कि, इसके पीछे क्या कारण रहे हैं, इसकी जांच कराई जा रही है.
बता दें कि एसपी दफ्तर के गेट पर ताहिर अली जब खुद को आग लगा रहे थे. उसी दौरान तमाम लोग मोबाइल से उसका वीडियो बना रहे थे, लेकिन किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की और न ही समझाया. आग लगाते ही ताहिर धूं-धूं कर जलने लगा और जलन की वजह से वह इधर-उधर भागने लगा, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…