Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: 10 रुपये की लिपस्टिक के चक्कर में तलाक लेने पहुंचे पति-पत्नी…मामला सुन पुलिस भी हैरान

युवक-युवती की शादी साल 2022 में हुई थी और युवक प्राइवेट नौकरी करती है. पत्नी ने आरोप लगाया कि पति अधिक पैसा खर्च करता है और भविष्य के लिए नहीं बचा रहा है.

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां 30 रुपये की लिपस्टिक को लेकर पति-पत्नी के बीच इस कदर विवाद हुआ कि बात तलाक तक पहुंच गई. इसकी जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस ने भी माथा पीट लिया. बता दें कि इस पूरे मामले में पत्नी को लिपस्टिक की कीमत से दिक्कत शुरू हुई थी और फिर वह मायके चली गई. बताया जा रहा है कि पत्नी को 30 रुपये की लिपस्टिक बहुत महंगी लगी. वह चाहती थी कि पति उसे सिर्फ 10 रुपए की लिपिस्टिक लाकर दे. इस बात पर विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी मायके चली गई और फिर पुलिस से शिकायत कर दी.

बता दें कि हैरान कर देने वाला ये मामला आगरा से सामने आया है. यहां के थाना एत्मादपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी मथुरा जिले के महावन की रहने वाले एक युवक से हुई थी. जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी साल 2022 में हुई थी. युवक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है. कहा जा रहा है कि, पत्नी ने पति से लिपस्टिक लाने के लिए कहा. इस पर वह लिपस्टिक ले आया. जैसे ही पत्नी ने लिपस्टिक देखी, वह उस पर भड़क गई और लिपस्टिक जमीन पर फेंक दी और इस बात पर पति से बहस करने लगी कि इतनी महंगी लिपस्टिक क्यों लेकर आए. पत्नी ने कहा कि वह 10 रुपए की लिपिस्टिक चाहती थी, लेकिन पति महंगी लिपिस्टक लेकर आ गया. तो वहीं इस घरेलू विवाद का मामला जब परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो पत्नी ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अधिक रुपये खर्च करता है. वह आगे के लिए कुछ नहीं जोड़ता. पत्नी ने काउंसिलिंग के दौरान कहा कि, उसका पति 30 रुपये से कम कीमत की लिपस्टिक भी ला सकता था. मगर वह 30 रुपये की लेकर आया.

ये भी पढ़ें-Jhansi News: न लग्जरी कार और न हेलीकॉप्टर…दुल्हन को लेने के लिए अनोखे अंदाज में पहुंचा दूल्हा, देखने उमड़ा पूरा गांव

पति ने दी ये सफाई

परिवार परामर्श केंद्र में अपनी बात रखते हुए पति ने कहा कि, जब वह दुकान पर लिपस्टिक लेने के लिए गया, तो वहां कोई भी लिपस्टिक 30 रुपये से कम की नहीं मिल रही थी. इसलिए ही वह 30 रुपये की लिपस्टिक ले आया था. तो वहीं पति ने कहा कि इसी बात पर विवाद शुरू हुआ था और पत्नी एक महीने से मायके में रह रही है.

दोनों के बीच कराया समझौता

परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर सतीश खीरवार ने बताया कि, दोनों की काउंसलिंग की गई है. पति-पत्नी के बीच महंगी लिपस्टिक को लेकर विवाद हुआ था. पत्नी बच्चों के लिए पैसा बचाना चाहती है. फिलहाल इस मामले में पत्नी को समझाया दिया गया है और दोनों के बीच समझौता भी करा दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital