देश

Ghaziabad: ऑनलाइन गेम के जरिए नाबालिग बच्चों का धर्मांतरण कराने के आरोपी शाहनवाज बद्दो को लाया गया गाजियाबाद, पुलिस ने लिया 72 घंटे की रिमांड पर

Ghaziabad: यूपी के गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम के जरिए नाबालिग बच्चों का धर्मांतरण कराने के आरोप में गिरफ्तार खान शाहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है. पुलिस ने उसे मुम्बई में गिरफ्तार किया था और इसके बाद पुलिस उसे फ्लाइट से लेकर गाजियाबाद पहुंची है. इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया है. अब पुलिस उससे ऑनलाइन गेम के जरिए धर्मांतरण कराने के मामले में पूरी पूछताछ करेगी और इस केस की तह तक जाने की कोशिश करेगी व पुलिस ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि इसका मास्टरमाइंड कौन है?

बता दें कि गाजियाबाद जामा मस्जिद के एक मौलवी को पहले ही इस केस में गिरफ्तार किया जा चुका है और इस मामले का मास्टरमाइंड बद्दो को ही बताया जा रहा था. फिलहाल अब पुलिस दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है. बताया जा रहा है कि शाहनवाज बद्दो कक्षा 12 तक पढ़ा है. हिंदू बच्चों को गेम के जरिए इस तरह से धर्मांतरण कराने का खेल वह खेल रहा था कि बच्चों को पता ही नहीं चलता था कि वो कब हिंदू से मुस्लिम बन गए. इस खतरनाक खेल को शातिर बड़ी ही चालाकी के साथ बच्चों को लालच देकर खेल रहे थे. बताया जा रहा है कि गेम खेलने के दौरान ही बच्चों को जीत के लिए मुस्लिम धार्मिक ग्रंथों को साथ-साथ पढ़ने और इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता था. फिर बच्चों को मस्जिद में भेजकर नमाज अदा करने के लिए भी कहा जाता था और इसके लिए भी प्वाइंट दिए जाते थे. खबर सामने आ रही है कि बच्चे प्वाइंट पाने के लिए ये सब करते भी थे. ये मामला उस वक्त सामने आया जब गाजियाबाद के दो बच्चों समेत कुल चार बच्चों के अभिभावकों ने इस मामले की शिकायत की. इसके बाद जांच शुरू हुई तो गेम जिहाद का एक बड़ा सिंडिकेट उभर कर सामने आया. अब पुलिस इस गेमिंग जिहाद के तार पूरे देश में फैले होने की संभावना जता रही है. फिलहाल बद्दो से पूछताछ में इस धर्मांतरण के खेल के पीछे के खिलाड़ियों को सामने लाने की कोशिश पुलिस करेगा.

ये भी पढ़ें- Hardoi News: घर से बिना बताए गायब रहने पर पिता ने बेटे को दी दिल दहला देने वाली सजा, नंगा कर रस्सी से बांधकर बिठा दिया रेलवे ट्रैक पर, GRP जांच में जुटी

ये सवाल पूछ सकती है पुलिस

मीडिया सूत्रों की मानें तो गाजियाबाद पुलिस धर्मांतरण गेम के मास्टरमाइंड के बारे में पता लगाने की कोशिश करेगी.
इसी के साथ बद्दो से पूछा जाएगा कि ऑनलाइन धर्म परिवर्तन का खेल उसने किसके कहने पर शुरू किया?
वह कबसे ऑनलाइन गेम के जरिए बच्चों को शिकार बना रहे हैं और कितने बच्चों व कितने शहरों में बच्चों को टारगेट कर चुके हैं?
क्या ऑनलाइन गेमिंग में किसी विदेशी का हाथ है? अगर है तो वो व्यक्ति कौन है?
दुबई के साथ ही क्या अन्य विदेशी देशों में ले जाने का भी लालच बच्चों को दिया जाता था?
क्या बद्दो का कोई मददगार दुबई में भी मौजूद है?
बच्चों के ब्रेनवॉश के लिए जाकिर नाइक के वीडियो को ही क्यों दिखाया जाता था, आखिर इस पूरे मामले से जाकिर नाइक का क्या लिंक है?
इसी के साथ पुलिस इस सवाल का पता भी लगाने की कोशिश करेगी कि, देश और विदेश भर में कहां-कहां उसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं?

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

7 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

12 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

33 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

2 hours ago