देश

शाहनवाज हुसैन ने वोटर वेरिफिकेशन विवाद पर विपक्ष को जमकर लगाई लताड़, बोले- ये सिर्फ डर फैलाने की राजनीति

Bihar Voter Verification Controversy: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने बिहार की सियासत में हलचल मचाने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान पर अपनी बेबाक राय रखी. इसके साथ ही, उन्होंने बिहार में मतदाता सूची सत्यापन (वोटर्स वेरिफिकेशन) को लेकर चल रहे विवाद, विपक्ष के तीखे बयानों और हाल ही में ब्रिक्स सम्मेलन में भारत की कूटनीतिक सफलता पर भी खुलकर अपनी बात कही.

“एनडीए के सभी दल मेहनत कर रहे”

चिराग पासवान के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह तो उन्होंने पहले भी कहा है. एनडीए के सभी घटक दल 243 सीटों पर मेहनत कर रहे हैं. चाहे वह भाजपा हो, जदयू हो, चिराग पासवान की पार्टी हो, मांझी या उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी, सब लोग पूरे राज्य में मेहनत कर रहे हैं. लेकिन जब गठबंधन तय होगा तो जो सीटें जिसे मिलेंगी, वहां सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे. चिराग पासवान एनडीए के महत्वपूर्ण और मजबूत नेता हैं और केंद्र सरकार में मंत्री के तौर पर पूरी ताकत से एनडीए की सफलता सुनिश्चित करने में लगे हैं.

विपक्ष को Shahnawaz Hussain ने जमकर लताड़ा

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन को लेकर विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे सवालों को सिरे से खारिज करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वोटर वेरिफिकेशन चुनाव प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा है. कई लोग दो जगह से वोटर होते हैं या मृत हो चुके होते हैं, ऐसे में उनका संशोधन जरूरी होता है. लेकिन, विपक्ष मुस्लिम समुदाय को डराने की कोशिश कर रहा है कि उनका वोट काटा जाएगा. मैं खुद बिहार से हूं, तीन बार सांसद रहा हूं. एक भी मुसलमान मेरे पास यह कहने नहीं आया कि उसका वोट काटा जा रहा है. ये सिर्फ डर फैलाने की राजनीति है.

बिहार को बदनाम कर रहा विपक्ष- Shahnawaz Hussain

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार को ‘क्राइम कैपिटल’ बताया. इस पर भाजपा नेता ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिहार को बदनाम किया जा रहा है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून का राज है. पटना की एक हत्या की घटना को पूरे राज्य की स्थिति बता देना गलत है. बिहार में अब उद्योगपति निवेश कर रहे हैं, रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, और लोग रात में भी सुरक्षित महसूस करते हैं. राहुल गांधी को इस तरह की बयानबाजी के लिए माफी मांगनी चाहिए.

ब्रिक्स सम्मेलन में पहलगाम हमले को मानवता पर हमला करार दिया गया. इस पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता है कि ब्रिक्स जैसे मंच पर हमारी बात को वैश्विक समर्थन मिला. पूरी दुनिया आज भारत के साथ खड़ी है. कांग्रेस को इस अंतरराष्ट्रीय समर्थन को समझना चाहिए, न कि उसका विरोध करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- PM Modi Will Visit Bihar: पीएम मोदी 18 जुलाई को जाएंगे बिहार, मोतिहारी में जनसभा को करेंगे संबोधित

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान कि ‘मसूद अजहर पाकिस्तान में नहीं है और भारत सबूत दे तो हम गिरफ्तारी करेंगे’, पर शाहनवाज ने कहा कि बिलावल भुट्टो एक जोकर हैं. उन्हें पाकिस्तान में भी कोई गंभीरता से नहीं लेता. वे आईएसआई की कठपुतली हैं और जो भी बोलते हैं वह हास्यास्पद होता है. उनकी बातों को गंभीरता से लेना ही नहीं चाहिए.”

Shailendra Verma

Recent Posts

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

11 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

24 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

29 minutes ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

1 hour ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 hours ago