Happy Birthday MS Dhoni: 7 जुलाई 2025 को भारतीय क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर प्रशंसकों ने ‘कैप्टन कूल’ माही को जन्मदिन की बधाई दी है. X पर #HappyBirthdayMSDhoni ट्रेंड कर रहा है. महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 44वां जन्मदिन रांची में सादगी के साथ अपने दोस्तों के साथ मनाया.
धोनी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में अपनी खास जगह रखते हैं. आज रांची में धोनी के घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ देखी गई है, जो अपने माही को बधाई देने पहुंचे थे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #MSDhoni ट्रेंड कर रहा है. X पर फैंस उनकी यादगार पारियों की तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल (IPL) में पांच खिताब जीते.
धोनी का क्रिकेट की दुनिया में डेब्यू 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में वनडे क्रिकेट (ODI) हुआ, जहां वो पहली ही गेंद पर रन आउट हो गए, लेकिन अपने डेब्यू के लगभग 1 साल बाद भी महेंद्र का उतना नाम नहीं था, तब उन्होंने एक पारी यूपी के बरेली में खेली, जो आज भी लोगों को याद है. खास बात ये है कि धोनी ने यह पारी किसी और के नहीं, बल्कि अजय जडेजा के साथ खेली थी. प्रशंसकों के साथ-साथ क्रिकेट जगत की हस्तियों ने भी धोनी को शुभकामनाएं दीं.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न, क्रिकेट दिग्गजों ने टीम की जमकर की तारीफ
सचिन तेंदुलकर ने X पर लिखा, “माही, तुम्हारे शांत स्वभाव और खेल के प्रति समर्पण ने लाखों को प्रेरित किया. जन्मदिन मुबारक!” धोनी के करीबी दोस्त और पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी एक भावुक पोस्ट साझा कर उनको जन्मदिन की बधाई दी है.
धोनी ने भारत को साल 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई. 15 अगस्त साल 2020 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया. आज महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर उनके प्रशंसकों ने धोनी के लिए लंबी उम्र की कामना की है.
– भारत एक्सप्रेस
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…